Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranna Ch Dhanna New Poster: दिलजीत दोसांझ की दुल्हनियां बनेंगी शहनाज गिल-सोनम बाजवा, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 03:10 PM (IST)

    Ranna Ch Dhanna Release Date शहनाज गिल दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा स्टारर फिल्म रन्ना च धन्ना का नया पोस्टर आउट कर दिया गया है। साथ ही फिल्म की रिलीज ...और पढ़ें

    Shehnaaz Gill की आगामी फिल्म की रिलीज डेट का एलान। Photo- Instagram
    Shehnaaz Gill की आगामी फिल्म की रिलीज डेट का एलान। Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ranna Ch Dhanna Poster-Release Date Announcement: शहनाज गिल और दिलजीत दोसांझ की जोड़ी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में हिट है। पिछली फिल्म 'हौसला रख' में शहनाज और दिलजीत के साथ सोनम बाजवा की केमिस्ट्री को खूब सराहा गया था। अब एक बार फिर ये तिकड़ी बड़े पर्दे पर लौट रही है। 

    शहनाज गिल (Shehnaaz Gill), सोनम बाजवा और दिलजीत दोसांंझ (Diljit Dosanjh) स्टारर फिल्म 'रन्ना च धन्ना' मूवी का एलान साल 2020 में किया गया था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से फिल्म को टाल दिया गया था। ये मूवी टली तो सोनम, शहनाज और दिलजीत ने 'हौसला रख' में साथ काम किया और मूवी चल गई। अब आखिरकार 'रन्ना च धन्ना' का भी पोस्टर आउट हो गया है।

    यह भी पढ़ें- Honsla Rakh: सिद्धार्थ को याद कर प्रमोशन के दौरान ही रोने लगती हैं शहनाज़ गिल, सामने आया हंसते हुए चेहरे का सच

    शहनाज गिल ने शेयर किया अपकमिंग फिल्म का पोस्टर

    शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्म 'रन्ना च धन्ना' का नया पोस्टर जारी किया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया है। इस एनिमेटेड पोस्टर में दूल्हा बने दिलजीत दोसांझ के इर्द-गिर्द कई दुल्हन खड़ी हैं। उनके अगल-बगल सोनम बाजवा और शहनाज गिल को भी दुल्हन के अवतार में देखा जा सकता है।

    कब रिलीज होगी रन्ना च धन्ना फिल्म?

    शहनाज गिल की अपकमिंग फिल्म का पोस्टर के साथ रिलीज डेट का भी एलान कर दिया गया है। मूवी 2 अक्टूबर 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसकी जानकारी देत हुए शहनाज ने ट्वीट कर लिखा-

    इश्क ने गालिब निकम्मा कर दिया। वरना चीज तो हम थे काम की। रन्ना च धन्ना 2 अक्टूबर को वर्ल्डवाइड थिएटर्स में रिलीज हो रही है।

    शहनाज गिल की अपकमिंग फिल्म

    'रन्ना च धन्ना' के अलावा शहनाज गिल के पास 'थैंक यू फॉर कमिंग' (Thank You For Coming) भी बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। एकता कपूर और रिया कपूर की निर्मित फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म का टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में प्रीमियर होगा।

    कास्ट की बात करें तो लीड रोल में भूमि पेडनेकर, शहनाज गिल, डॉली सिंह, कुशा कपिला, शिबांगी बेदी हैं। इसका निर्देशन करण बूलानी कर रहे हैं। 

    खबरें और भी