Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shehnaaz Gill को शरारा में देख दीवाने हुए फैंस, कहा- यह चांद सा रोशन चेहरा

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Fri, 23 Dec 2022 08:12 PM (IST)

    Shehnaaz Gill Photos टीवी एक्ट्रेस शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की कई फोटोज शेयर किए है। इसमें उन्हें अलग-अलग अंदाज में पोज देते ह ...और पढ़ें

    Shehnaaz Gill Photos: शहनाज गिल ने कई फोटोज शेयर किए है।
    Shehnaaz Gill Photos: शहनाज गिल ने कई फोटोज शेयर किए है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shehnaaz Gill Photos: बिग बॉस 13 से फेमस हुई शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की 6 तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें स्टाइलिश गोल्डन शरारा में अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है। 

    शहनाज गिल ने हैवी ज्वेलरी भी पहन रखी है

    पहली तस्वीर में एक्ट्रेस शहनाज गिल बैठी हुई है। उन्होंने हैवी ज्वेलरी भी पहन रखी है। उन्होंने मेकअप कर रखा है। उन्होंने लिपस्टिक लगा रखी है और वह स्माइल करती हुई नजर आ रही है। दूसरी तस्वीर में अलग अंदाज में पोज दे रही है। तीसरी तस्वीर में शहनाज गिल ने अपना पल्लू सिर पर ले रखा है। वहीं वह शर्माती हुई नजर आ रही है। चौथीं फोटो में वह कमर पर हाथ रखकर कैमरे की ओर देख रही हैं।

    यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor ने सार्वजनिक स्थल पर किया रोमांस, कई बार गाड़ी पर डिक्की में छुपकर भी भागीं

    शहनाज गिल ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'शरारा'

    शहनाज गिल ने क्यूट तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'शरारा।' इसके अलावा उन्होंने इसे कई लोगों को टैग भी किया है। शहनाज गिल की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे 1 घंटे में 417000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं तस्वीरों पर 12000 से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने तस्वीरों पर हे भगवान, गोल्डन गोल्ड, वाओ, क्यूट, यू जस्ट लुक ऑसम, यह चांद सा रोशन चेहरा, ब्यूटी क्वीन, गॉर्जियस जैसे कमेंट किए हैं।

    यह भी पढ़ें: Kahaani Ghar Ghar Kii की एक्ट्रेस बेटी के साथ म्युनिख एयरपोर्ट पर 30 घंटे फंसी, लगेज भी हुआ गुम

    शहनाज गिल फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आएंगी

    शहनाज गिल जल्द सलमान खान के साथ फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आएंगी। वह इन दिनों इंस्टाग्राम पर अपनी पॉडकास्ट वीडियो इंटरव्यू भी शेयर करती है। इसमें वह कई कलाकारों का इंटरव्यू लेती नजर आती हैं। इसके अलावा वह म्यूजिकल वीडियो बनाकर भी पोस्ट करती है। शहनाज गिल का फैंस के साथ इंटरेक्शन काफी दिलचस्प होता है। इसके चलते उनकी लोकप्रियता भी काफी बड़ी है। हाल ही में उन्होंने फिल्म अभिनेता विकी कौशल के साथ एक वीडियो इंटरव्यू किया था। इसमें दोनों की मस्ती देखने लायक है।

    खबरें और भी