Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सलमान खान की फिल्म Kabhi Eid Kabhi Diwali से डेब्यू को लेकर शहनाज गिल हुईं कंफ्यूज, ये है बड़ी वजह

    By Abhishek TiwariEdited By:
    Updated: Fri, 27 May 2022 02:37 PM (GMT+05:30)

    Shehnaaz Gill News बिग बॉस 13 के बाद एक्ट्रेस शहनाज गिल को खास पहचान मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक शहनाज गिल सलमान खान की अपकमिंग फिल्म कभी ईद कभी दिवाली ...और पढ़ें

    सलमान की फिल्म Kabhi Eid Kabhi Diwali से डेब्यू को लेकर शहनाज गिल हुईं कंफ्यूज
    सलमान की फिल्म Kabhi Eid Kabhi Diwali से डेब्यू को लेकर शहनाज गिल हुईं कंफ्यूज

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kabhi Eid Kabhi Diwali: पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शहनाज कौर गिल को 'बिग बॉस 13' के बाद काफी लोकप्रियता मिली। उनके चुलबुले अंदाज और भोलेपने के लोग दीवाने हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शहनाज गिल अब सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू को लेकर दोबारा विचार कर रही हैं।

    दरअसल, सलमान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' नेगेटिव पब्लिसिटी बटोर रही है। सलमान खान के जीजा और अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा 'कभी ईद कभी दिवाली' से अलग हो गए हैं। पिछले दिनों आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, आयुष शर्मा क्रिएटिव मतभेदों के चलते इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गए हैं।

    आयुष शर्मा के पद छोड़ने से लेकर निर्देशक फरहाद सामजी के क्रिएटिव मतभेदों से नाखुश होने तक फिल्म ने गलत कारणों से फिल्म ने सुर्खियां बटोरी हैं। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, शहनाज गिल इस घटनाक्रम से नाखुश हैं, और वह फिल्म का हिस्सा बनने पर दोबारा विचार कर रही हैं। फिल्म को प्रभावित करने वाली इन खबरों से गिल हैरान हैं।

    बता दें कि सलमान खान के फैंस को उनकी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' का बेसब्री से इंतजार है। इस साल ईद के दिन भी सलमान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। ऐसे में ये बेसब्री और बढ़ गई है। दूसरी तरफ सलमान हैं कि फिल्म की शूटिंग ही पूरी नहीं कर पा रहे। आयुष शर्मा के क्रिएटिव मतभेदों के चलते इस प्रोजेक्ट से बाहर होने के बाद अब उनका रिप्लेसमेंट कौन होगा इसपर सवाल खड़े हो गए हैं।

    खबरें और भी

    शहनाज गिल इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनीं हुई हैं। एक्ट्रेस शहनाज गिल एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं।

    Also Read- Ananya Panday Bold Photos: अनन्या पांडे ने ट्रांसपेरेंट गाउन में ढाया कहर, फैंस ने लिखा- मुझे भी आपके जैसा फिगर चाहिए