यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ananya Panday Bold Photos: अनन्या पांडे ने ट्रांसपेरेंट गाउन में ढाया कहर, फैंस ने लिखा- मुझे भी आपके जैसा फिगर चाहिए
Ananya Pandey Bold Photos एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अनन्या की प्रोफेशनल लाइफ की ब ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएनl बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपनी बोल्डनेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इस बीच, एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया अकाउंट में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने शिमरी सिल्वर कलर की ड्रेस पहनी हुई, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। तस्वीरों से लोग निगाहें नहीं हटा पा रहे हैं। वहीं, फैंस ने कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ की है। एक फैंस कमेंट कर लिखा- "मुझे भी आपके जैसा फिगर चाहिए कैसे बनेगा यार?"
बता दें कि धर्मा प्रोडक्शन के मालिक और मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर ने बुधवार को अपना 50वां बर्थडे मनाया। इस मौके पर मुंबई में एक पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के तमाम बड़े कलाकारों ने शिरकत की। उनकी बर्थडे पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर छाए हुए हैं। इस पार्टी में एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपने बोल्ड लुक से काफी लाइमलाइट लूटी।
.jpg)
सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं अनन्या
फिल्म इंडस्ट्री में अनन्या पांडे एक स्टार किड हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया में अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अनन्या एक्टर चंकी पांडे की बेटी हैं। उन्होंने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से ग्रेजुएशन पूरी की है। पढ़ाई पूरी होने के बाद अनन्या ने बॉलीवुड जगत में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से डेब्यू किया था। इस फिल्म के उनके साथ टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया लीड रोल में नजर आए थे।
.jpg)
अनन्या पांडे फिल्मों में आने से पहले भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अनन्या की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने काफी कम वक्त में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई और लोकप्रियता हासिल की है। उन्होंने 'पति पत्नी और वो' और 'खाली पीली' जैसी फिल्मों में अलग अलग किरदार निभा कर अपने अभिनय को साबित किया।
खबरें और भी

उल्लेखनीय है कि करण जौहर की बर्थडे पार्टी में फिल्म जगत से जुड़े कई कलाकार के शामिल हुए। करण जौहर एक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक हैl उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण और निर्देशन किया है। इसके अलावा वह कई वेब सीरीज भी बना चुके हैंl