Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shehnaaz Gill Dance: गांव में दोस्तों के साथ ढोल पर डांस करती नजर आईं शहनाज, यूजर बोले- 'आप ये भी करती हैं'

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 09:14 PM (IST)

    Shehnaaz Gill Dance शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं । आए दिन अपनी नई-नई तस्वीरें और वीडियोज साझा करती है । इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। ...और पढ़ें

    शहनाज गिल का डांस ( Photo Instagarm)
    शहनाज गिल का डांस ( Photo Instagarm)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shehnaaz Gill Dance Video: बॉलीवुड शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने में लगी हुई हैं। इस साल उनकी एक नहीं बल्कि दो-दो फिल्में रिलीज हुई।

    दोनों ही फिल्में पर्दे पर कुछ कमाल नहीं कर पाई, लेकिन शहनाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह दोस्तों के साथ ढोल पर भांगड़ा करती नजर आ रही हैं।

    यह भी पढ़ें- Shehnaaz Gill Pics: शहनाज गिल का देसी लुक देख हो जाएंगे मदहोश, सलवार सूट में पंजाबी कुड़ी ने लूटी महफिल

    शहनाज गिल का डांस

    शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन अपनी नई-नई तस्वीरें और वीडियोज साझा करती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। सोमवार को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह दोस्तों के साथ ढोल पर जमकर डांस करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में देख सकते हैं सब एक के बाद एक पंजाबी स्टाइल में गाना गाते नजर आ रहे हैं डांस भी करते दिखाई दे रहे है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

    गांव में छुट्टियां मना रही है एक्ट्रेस

    शहनाज गिल इन दिनों अपने पिंड (गांव) में है। वह अपने पिंड और फैमिली के लोगों के साथ वेकेशन मना रही हैं। एक्ट्रेस लंबे वक्त के बाद अपने गांव पहुंची है और अपने खेतों के बीच घूम रही है।

    इन फिल्मों में किया काम

    यह भी पढ़ें- Shehnaaz Gill Video: शहनाज गिल ने गाया Arijit Singh का ये रोमांटिक सॉन्ग, फैंस ने दिलाई Sidharth Shukla की याद

    वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज हाल ही में भूमि पेडनेकर, डॉली सिंह, कुशा कपिला और शिबानी के साथ फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' में नजर आई थी। वहीं इससे पहले वह सलमान खान के साथ फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में दिखाई दी थी। यह फिल्म शहनाज की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी।