Netflix पर आई Dhurandhar देख शेखर कपूर ने किया रिव्यू, आदित्य धर को मिल रहीं तारीफों पर दिया रिएक्शन
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। जिन देशों में फिल्म को बैन किया गया था, अब वहां भी यह ऑनलाइन स्ट्रीम हो रही है। हाल ह ...और पढ़ें

डायरेक्टर ने शेयर किया धुरंधर का रिव्यू। फोटो क्रेडिट- एक्स
HighLights
धुरंधर अब ओटीटी पर कर रही है स्ट्रीम
दो महीने बाद डायरेक्टर ने किया फिल्म का रिव्यू
मार्च में रिलीज होगा धुरंधर का दूसरा पार्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्पाई थ्रिलर धुरंधर (Dhurandhar) बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छापने के साथ-साथ ओटीटी पर भी कब्जा किए हुए है। जिन्होंने दो महीने बाद फिल्म देखी है, वे इसकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। हाल ही में जाने-माने डायरेक्टर शेखर कपूर (Shekhar Kapoor) ने फिल्म देखी।
गल्फ कंट्रीज में बैन होने की वजह से शेखर कपूर धुरंधर नहीं देख पा रहे थे लेकिन जैसे ही रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ओटीटी पर आई, डायरेक्टर ने तुरंत देखी और अपना रिव्यू शेयर कर दिया।
शेखर कपूर ने किया धुरंधर का रिव्यू
मिस्टर इंडिया और मॉनसून वेडिंग जैसी फिल्में बना चुके शेखर कपूर को आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर (Dhurandhar) काफी पसंद आई। उन्होंने एक्स हैंडल पर न केवल डायरेक्टर की तारीफ की, बल्कि छोटे किरदारों में जान डालने वाले कलाकारों की भी तारीफ की। उन्होंने लिखा-
आखिरकार नेटफ्लिक्स पर धुरंधर देखी। कहानी जबरदस्त है और छोटे किरदारों की भी बहुत अच्छी एक्टिंग है। डायरेक्टर आदित्य धर को जितनी भी तारीफ मिल रही है, वह उसके हकदार हैं। प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे को बधाई और धुरंधर 2 का इंतजार है।
Finally saw #Dhurandhar on Netflix. Terrific storytelling and very high level of performances even from minor roles. Director #AdityaDhar deserves all the praise he’s getting. Congratulations producer #jyotideshpande and looking forward to #Dhurandhar2
— Shekhar Kapur (@shekharkapur) February 2, 2026
क्या है फिल्म की कहानी?
रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों से सजी धुरंधर की कहानी एक खूफिया मिशन की है जिसमें रणवीर एक भारतीय एजेंट बने हैं। फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। मूवी में सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अहम भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़ें- 'DNA में नफरत और हिंसा भड़काना है...' Dhurandhar देख आगबबूला हुईं 'धड़क 2' की डायरेक्टर
कब रिलीज होगी धुरंधर 2?
आदित्य धर ने धुरंधर को दो भाग में बनाया है। पहले पार्ट की सक्सेस के बाद अब इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। धुरंधर 2 (Dhurandhar 2 Release Date) सिनेमाघरों में 19 मार्च 2026 को रिलीज हो रही है। धुरंधर 2 का क्लैश यश की टॉक्सिक से होगा।