Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान में नंबर 1 बनी Dhurandhar, बैन के बाद स्पाई थ्रिलर ने OTT पर मचाया तहलका

    Updated: Mon, 02 Feb 2026 03:34 PM (IST)

    Dhurandhar Trending In Pakistan: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर तो ब्लॉबस्टर रही ही अब ओटीटी पर रिलीज होने के बाद भी तहलका मचा रही है ...और पढ़ें

    पाकिस्तानियों ने की धुरंधर की तारीफ

    पाकिस्तानियों ने की धुरंधर की तारीफ

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 5 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई धुरंधर ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े और जमकर पैसा कमाया। थिएटर के बाद अब स्पाई थ्रिलर ओटीटी पर दस्तक दे चुकी हैं जहां यह तहलका मचा रही है।

    पाकिस्तान में नंबर 1 बनी धुरंधर

    जब धुरंधर ओटीटी पर रिलीज हुई है तब एक बार फिर सोशल मीडिया का अटेंशन इसने खींचा है। वहीं लोग थिएटर के बाद भी इस फिल्म के इतने दीवाने हो गए हैं कि यह ओटीटी पर भी नंबर 1 बन गई है ना सिर्फ भारत में बल्कि पाकिस्तान में भी। पाकिस्तान नेटफ्लिक्स पर रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन थ्रिलर ने नंबर 1 पोजिशन हासिल की हुई है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar के बाद रणवीर सिंह के हाथ एक और सफलता, 'नायक' फेम डायरेक्‍टर की फिल्म में आएंगे नजर

    थिएटर रिलीज पर लगा था बैन

    फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज पर बैन के बावजूद, धुरंधर रिलीज होने के कुछ ही दिनों में पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है, क्योंकि वहां के दर्शक यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि यह फिल्म इतनी 'विवादास्पद' क्यों है। नेटफ्लिक्स पाकिस्तान पर फिल्मों में #1 पर ट्रेंड कर रही धुरंधर का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, यह फिल्म कम से कम शनिवार से पाकिस्तान में #1 पर ट्रेंड कर रही है।

    Dhurandhar1

    पाकिस्तानी कर रहे फिल्म की तारीफ

    पाकिस्तान में धुरंधर की OTT रिलीज के बाद, दर्शक आदित्य धर की डायरेक्ट की हुई इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'मैं पाकिस्तानी हूं और मुझे धुरंधर बहुत पसंद है। आप लोगों को यह कहानी बनाना बंद करना होगा कि हम आपसे नफरत करते हैं और आप हमसे। मेरी तरफ से सिर्फ प्यार है। रूड मत बनो'।

    खबरें और भी

    'धुरंधर' की OTT रिलीज के बारे में

    रणवीर सिंह की हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म ने 30 जनवरी को अपना मोस्ट अवेटड OTT डेब्यू किया और दर्शक इसे देखने के लिए टूट पड़े। भारत में, पाकिस्तान की तरह ही, यह फिल्म अब Netflix की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर बनी हुई है।

    dhurandhar (22)

    जहां तक एडिटिंग की बात है, फिल्म का रनटाइम काफी हद तक वैसा ही है। एकमात्र बदलाव संजय दत्त के किरदार SP असलम के बलूची डायलॉग को हटाना है, जिस पर पहले एक समुदाय ने कड़ी आपत्ति जताई थी और कानूनी शिकायत भी की थी। उस सीन को पहले भी थिएटर प्रिंट से हटा दिया गया था और Netflix पर कोई अतिरिक्त कट नहीं लगाए गए हैं।

    यह भी पढ़ें- कौन हैं Dhurandhar से चर्चा में आए राहुल गांधी? सोशल मीडिया पर छाए वायरल पोस्ट की सच्चाई