Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    What's Love Got To Do With It: शेखर कपूर की फिल्म को ब्रिटिश अवॉर्ड्स में मिले नौ नॉमिनेशंस, बधाइयों का तांता

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Wed, 14 Jun 2023 05:33 PM (IST)

    Whats Love Got To Do With It शेखर कपूर की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है। उन्होंने मासूम से लेकर मिस्टर इंडिया और बैंडिट क्वीन जैसी फिल्मों का निर्देश ...और पढ़ें

    Shekhar Kapurs Whats Love Got To Do With It. Photo- Twitter
    Shekhar Kapurs Whats Love Got To Do With It. Photo- Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। मासूम, बैंडिट क्वीन और मिस्टर इंडिया जैसी हिंदी फिल्में बनाने वाले शेखर कपूर की पहचान एलिजाबेथ के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर तक है। अब उन्हें एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।

    शेखर की अंग्रेजी फिल्म What's Love Got To Do With It को ब्रिटेन के अवॉर्ड फंक्शन में 9 कैटेगरी में नॉमिनेशंस मिले हैं। शेखर की उस उपलब्धि पर कई सेलिब्रिटीज ने उन्हें बधाई दी है। 'व्हाट्स लव गॉट टु डु विद इट' को नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स यूके में नौ नॉमिनेशंस मिले हैं, जिनमें से एक बेस्ट डायरेक्टर भी है। 

    क्या है फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट?

    ब्रिटिश रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ब्रिटेन के अलावा अमेरिका और भारत में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में लिली जेम्स शाजाद लतीफ, शबाना आजमी, एमा थॉम्पसन, सजल अली ओलिवर क्रिस और आसिम चौधरी ने प्रमुख किरदार निभाये हैं।

    फिल्म की कहानी लंदन और लाहौर में दिखायी गयी है। फिल्ममेकर जोई स्टीवेंसन अपने बचपन के दोस्त और पड़ोसी काजिम खान की शादी पर डॉक्युमेंट्री शूट करती है। उसकी दुल्हन पाकिस्तान से है। फिल्म शादी को लेकर पुरानी और नई सोच को रेखांकित करती है। फिल्म को क्रिटिक्स ने भी सराहा था। 

    शेखर को मिल रहीं बधाइयां

    शेखर कपूर पिछले दिनों अपनी फिल्म मासूम के सीक्वल मासूम- द न्यू जनरेशन के लिए चर्चा में थे, जिस पर काम चल रहा है। मासूम उनका डायरेक्टोरियल डेब्यू है। शेखर की दूसरी फिल्म मिस्टर इंडिया थी, जो एक कल्ट फिल्म मानी जाती है। अनिल कपूर, श्रीदेवी, अमरीश पुरी और सतीश कौशिक ने प्रमुख किरदार निभाये थे।

    खबरें और भी

    1994 में आयी बैंडिट क्वीन भारतीय सिनेमा की बेहद अहम फिल्मों में मानी जाती है। फूलन देवी की इस बायोपिक में सीमा बिस्वास ने शीर्षक रोल निभाया था, जबकि मनोज बाजपेयी डाकू मान सिंह के किरदार में थे। मनोज ने शेयर की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। 

    मनोज के अलावा विवेक अग्निहोत्री और राइटर अपूर्व ने भी शेखर कपूर को बधाई दी है। अपूर्व ने तंज कसते हुए लिखा- यह भारत के लिए जश्न मनाने का वक्त है। मासूम, मिस्टर इंडिया, बैंडिट क्वीन और एलिजाबेथ बनाने वाले शख्स का नाम दुनिया में चमक रहा है, लेकिन शेखर कपूर को अपने ही देश में उपेक्षित किया जाएगा, क्योंकि वो मोदी सपोर्टर हैं। 

    शेखर कपूर की 1998 की फिल्म एलिजाबेथ को ऑस्कर अवॉर्ड की सात श्रेणियों में नॉमिनेट किया गया था। शेखर फिलहाल फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट हैं।