Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karwa Chauth 2022: शिबानी दांडेकर ने नहीं रखा पति फरहान अख्तर के लिए करवा चौथ का व्रत, कही ये बात

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Thu, 13 Oct 2022 06:22 PM (IST)

    बॉलीवुड में आज करवा चौथ की धूम देखने को मिल रही है । कई एक्ट्रेसेज ने अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा है । वहीं शिबानी दांडेकर ऐसी एक्ट्रेस हैं ज ...और पढ़ें

    Shibani Dandekar, Karva Chauth, Farhan Akhtar, Puja
    Shibani Dandekar, Karva Chauth, Farhan Akhtar, Puja

     नई दिल्ली, जेएनएन। Shibani Dandekar Karva Chath: पूरे देश में सुहागन महिलाएं आज करवा चौथ का त्योहार मना रही है। फिल्म इंडस्ट्री में भी कई एक्ट्रेसेज हैं जो पूरे रीति रिवाजो के साथ इस व्रत को पति के लिए रखती है। इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी, हेमा मालिनी, रवीना टंडन से लेकर कई है। वहीं अब बार कटरीना कैफ लेकर मौनी रॉय समेत कई एक्ट्रेसेज अपना पहला करवा चौथ मना रही हैं। वहीं इन्ही में से एक अभिनेत्री ऐसी भी है जिन्होंने बताया है कि वह आज करवा चौथ नहीं मना रही हैं। यह कोई और नहीं बल्कि फरहान अख्तर की पत्नी शिबानी दांडेकर है।

    शिबानी दांडेकर ने शेयर किया पोस्ट

    शिबानी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कि है जिसमे वह रेड वेलवेट आउटफिट में नजर आ रही है। इसी के साथ वह अपने मंगलसूत्र को भी फ्लॉट करती नजर आ रही है जिसके कैप्शन में लिखा- “इस खूबसूरत और कालातीत मंगलसूत्र के साथ अपने पहले करवा चौथ को अमर कर रही हूं. कहने की जरूरत नहीं है, मैंने व्रत नहीं रखा है, लेकिन फरहान अख्तर के लिए जी भरकर प्यार और उल्लास...आइए प्यार का जश्न मनाएं। बता दें इसी साल फरवरी में फरहान ने शिबानी दांडेकर के साथ अपने फार्महाउस पर परिवार और दोस्तों के बीच Vow सेरेमनी से शादी की थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shibani Dandekar-Akhtar (@shibanidandekarakhtar)

    फरहान की दूसरी बीवी हैं शिबानी दांडेकर

    बता दें फरहान अख्तर ने सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी से पहली शादी की थी। इस कपल दो बेटियां हैं जो अपनी मां के साथ रहती है। अधुना से अलग होने के बाद साल 2018 में उन्होंने शिबानी को डेट करना शुरू किया था। दोनों की उम्र में 7 साल का अंतर है। शिबानी 41 साल की हैं और फरहान 48 साल के।


    यह भी पढ़ें- Bhabi Ji Ghar Par Hai: 'अंगूरी भाभी' करवा चौथ पर पति संग हुई रोमांटिक, लाल आउटफिट में लगीं नई नवेली दुल्हन

    खबरें और भी