Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diwali 2023: Shilpa Shetty की 3 साल की बेटी Samisha ने घर में बनाई रंगोली, दिल छू लेगा ये क्यूट वीडियो

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sat, 11 Nov 2023 09:36 PM (IST)

    Diwali 2023 फिल्मी दुनिया से जुड़े सितारे सभी त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। इन दिनों दिवाली की धूम मची हुई है। कोई दिवाली पार्टी होस्ट कर रहा ह ...और पढ़ें

    शिल्पा शेट्टी ने बेटी के साथ घर में बनाई रंगोली। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
    शिल्पा शेट्टी ने बेटी के साथ घर में बनाई रंगोली। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा ने बनाई रंगोली
    2. बेटी समीशा के साथ दिवाली की तैयारी करती दिखीं शिल्पा शेट्टी
    3. समीशा के क्यूट वीडियो ने फैंस का छुआ दिल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Diwali 2023: बी-टाउन की खूबसूरत अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) हर त्योहार को शानदार तरीके से सेलिब्रेट करने के लिए जानी-जाती हैं। गणेश चतुर्थी हो या फिर दिवाली, शिल्पा के घर में हर त्योहार की रौनक दिखाई देती है। अभिनेत्री के घर में दिवाली की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। हाल ही में, शिल्पा ने बेटी समीशा के साथ दिवाली पर एक वीडियो शेयर की है।

    शिल्पा ने बेटी के साथ बनाई रंगोली

    दरअसल, दिवाली से एक दिन पहले शिल्पा शेट्टी ने अपनी तीन साल की लाडली बेटी समीशा शेट्टी (Samisha Shetty) के साथ घर में रंगोली बनाई। अभिनेत्री ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

    शिल्पा ने लाडली को दी ये सीख

    वीडियो में शिल्पा और समीशा को अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए देखा जा सकता है। समीश क्यूट अंदाज में फैंस को 'हैप्पी दिवाली' कहती दिख रही हैं। इसके अलावा शिल्पा अपनी लाडली को एक सीख सिखा रही हैं। वह बताती हैं कि जब भी कोई शुभ काम किया जाता है तो पहले ओम लिखा जाता है। इसके बाद शिल्पा ने बेटी को रंगोली बनाना सिखाया। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

    शिल्पा के साथ-साथ आखिर में समीशा ने भी रंगोली बनाई। उन्होंने अपनी मॉम के साथ रंगोली बनाई। इस दौरान सलवार-सूट में समीशा बेहद क्यूट लग रही थीं। शिल्पा भी ग्रीन सूट में नजर आईं। वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, "परंपरा को कायम रख रही हूं। दिवाली की शुभकामनाएं।"

    यह भी पढ़ें- बेटी समीशा के साथ गोल्फ खेलती नजर आईं शिल्पा शेट्टी, सामने आया मां-बेटी का क्यूट वीडियो

    खबरें और भी

    समीशा की मासूमियत पर फिदा हुए लोग

    समीशा शेट्टी का ये वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। लोग शिल्पा शेट्टी की बेटी को संस्कारी बता रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'वॉव यार, बहुत संस्कारी बच्ची है।' एक ने कहा, 'कितनी स्वीट और प्यारी लग रही है।' एक यूजर बोला, 'वॉव समीशा बहुत क्यूट है।' इसी तरह फैंस समीशा की क्यूटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में राज कुंद्रा के साथ शादी की थी। साल 2012 में राज और शिल्पा एक बेटे के माता-पिता बने थे, जिसका नाम वियान राज कुंद्रा है। वहीं, 2020 में शिल्पा ने सरोगेसी के जरिए बेटी समीशा का स्वागत किया था। 

    यह भी पढ़ें- Shilpa Shetty ने बेटी के बर्थडे पर शेयर किया क्यूट वीडियो, मम्मी की हील्स पहने दिखीं समीशा