यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भगवा साड़ी पहने Shilpa Shetty ने लगाया 'जय श्रीराम' का नारा, झंडा लेकर मंदिर पहुंचीं एक्ट्रेस इस वजह से हुईं ट्रोल
सोमवार 22 जनवरी का दिन पूरे इंडिया के लिए काफी खास रहा। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद लोगों ने पटाखे फोड़कर खुशियां मनाईं। वहीं सेलिब्रिटीज भी ...और पढ़ें

HighLights
- 22 जनवरी को हुआ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम
- शिल्पा शेट्टी ने मंदिर के बाहर फहराया पताका
- यूजर्स ने किया ट्रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 22 जनवरी का दिन अयोध्या समेत पूरे देश के लिए बेहद खास रहा। लगभग 500 सालों बाद भगवान राम अपनी जन्मस्थली में विराजे। इस प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Consecration) में लगभग पूरा बी टाउन शामिल रहा और इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। वहीं, जो सेलेब्स अयोध्या नहीं पहुंच सके, वह मुंबई में रहते हुए ही राम भक्ति में लीन नजर आए। जहां कुछ सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्राण प्रतिष्ठा की खुशी जताई, वहीं इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने एक अलग अंदाज में इस दिन को सेलिब्रेट किया।
राम भक्ति में लीन नजर आईं शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी किसी भी तरह के जश्न को मनाने से पीछे नहीं हटतीं। एक्ट्रेस प्राण प्रतिष्ठा में नहीं पहुंच सकीं, लेकिन मुंबई में रहते हुए उन्होंने 22 जनवरी को जीत के रूप में जरूर सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान वह पूरी तरह से राम भक्ति में लीन नजर आईं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह भगवा साड़ी पहने हाथों में राम का ध्वज लहराते हुए 'जय श्रीराम' नारा लगाते हुए नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस का जोश देखते ही बन रहा था। भगवा रंग की साड़ी पहने शिल्पा ने ध्वज भी लहराया। इसके पहले उन्होंने मंदिर में माथा टेका और दर्शन किए। शिल्पा का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। हालांकि, कुछ लोगों ने उनका पल्लू डालकर माथा टेकने की स्टाइल पर मजाक भी उड़ाया है।
View this post on Instagram
हाईजीन को लेकर उड़ा मजाक
मंदिर में दर्शन के दौरान एक्ट्रेस ने माथा टेकने से पहले साड़ी का पल्लू उस जगह पर गिराया, जहां वह माथा टेक रही थीं। इसे देखते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'मंदिर में भी हाईजीन चाहिए, तो यहां आई ही क्यों।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'पहले डर्टी मूव्स करो, फिर इसे कवर अप करो।' हालांकि, कुछ यूजर्स ने 'जय श्रीराम' लिखकर शिल्पा के इस एफर्ट की तारीफ की।