विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shilpa Shetty Dance: पैर में चोट लगने के बावजूद भी शिल्पा शेट्टी ने किया जबरदस्त गरबा, सामने आया ये वीडियो

By JagranEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 28 Sep 2022 05:21 PM (IST)

शिल्पा शेट्टी अपने बेहतरीन फिटनेस के लिए काफी फेमस है। साथ ही अपने गजब के डांस के लिए काफी जानी ...और पढ़ें

Shilpa Shetty, dance video, Photo Credit Instagram
Shilpa Shetty, dance video, Photo Credit Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Shilpa Shetty Dance Video: देशभर में नवरात्रों की धूम देखी जा रही है। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कैसे पीछे रह सकती हैं। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) उन स्टार्स में शामिल हैं जो अपने घर हर त्यौहार को धूमधाम से मनाती हैं। इसी बीच शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वो जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं।

यहां देखें वीडियो

इस वीडियो शिल्पा शेट्टी व्हाइट एंड ब्लू कलर के काफ्तान पहने फाल्गुनी पाठक के नवरात्रि स्पेशल सॉन्ग 'वसालड़ी' पर डांस कर रही है। हैरत की बात यह है कि शिल्पा के पैर में चोट लगी हुई है उसके बाद भी उनका एनर्जी लेवल कम नहीं हो है। हालांकि एक्ट्रेस एक ही जगह खड़ी होकर नॉन स्पॉट गरबा करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- गुजराती होने का मौसम है! डांडिया की रानी @ falgunipathak12 द्वारा मेरे वर्तमान पसंदीदा गीत पर डांस (भले ही यह एक पैर पर हो)। इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

जमकर करती हैं वर्कआउट

47 साल की उम्र में शिल्पा फिटनेस के मामले में सबपर भारी है। चोट लगने के बाद भी शिल्पा वर्कआउट करना नहीं भूल रही हैं। आए दिन अपने वर्कआउट वीडियो शेयर करती रहती हैं। कभी विल चेयर पर बैठकर शॉल्डर एक्सरसाइज करती हैं तो कभी योगा करती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

इस फिल्म में आएंगी नजर

शिल्पा बीते दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही थी, जिसके चलते उन्हें पैर में फ्रैक्चर हुआ। डॉ. ने उन्हें कम से कम 6 हफ्तों तक बेड रेस्ट पर बोला है। वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी जल्द ही रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें- Vikram Vedha Star Cast Fees: विक्रम वेधा के लिए ऋतिक रोशन को मिले इतने करोड़, सैफ की फीस सुन होंगे हैरान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।