विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vikram Vedha Star Cast Fees: विक्रम वेधा के लिए ऋतिक रोशन को मिले इतने करोड़, सैफ की फीस सुन होंगे हैरान

By Aditi YadavEdited By:
Published: Wed, 28 Sep 2022 04:15 PM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2022 04:18 PM (IST)

विक्रम वेधा 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इन दिनों फिल्म की स्टार कास्ट जमकर प्रमोशन ...और पढ़ें

Hrithik Roshan, Vikram Vedha, Photo Credit Instagram
Hrithik Roshan, Vikram Vedha, Photo Credit Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Vikram Vedha Star Cast Fees: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म 'विक्रम वेधा' (Vikram Vedha) 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसी बीच फिल्म की स्टार कास्ट जमकर प्रमोशन भी कर रही है। दर्शकों के बीच इस फिल्म का क्रेज काफी नजर आ रहा है। फिल्म के ट्रेलर ने ही इंटरनेट पर बवाल मचा दिया था। वहीं हर कोई 30 सितंबर का इंतजार कर रहा है। ऋतिक रोशन जहां विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं तो वहीं, सैफ अली खान पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। इसी बीच अब फिल्म की स्टार कास्टी की फीस की भी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है फिल्म मेकर्स ने पानी की तरह स्टार्स पर पैसा बहाया है।

ऋतिक रोशन ने चार्च की सबसे ज्यादा फीस

सबसे पहले बात करते हैं फिल्म के विलेन यानी ऋतिक रोशन की। फिल्म की स्टार कास्ट में ऋतिक सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाले एक्टर रहे हैं। खबरों की माने तो ऋतिक ने 50 करोड़ रुपये फिल्म के लिए फीस चार्ज की है। दूसरे नंबर पर हैं पुलिस किरदार में नजर आने वाले एक्टर सैफ अली खान। सैफ को इस मूवी के लिए महज 12 करोड़ फीस दी गई है।

View this post on Instagram

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

एक्ट्रेस राधिका आप्टे को 3 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। रोहित सराफ को एक करोड़ रुपये। तो वहीं योगिता बिहानी जो इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। उन्हें इसके लिए 60 लाख रुपये चार्ज किए गए। फिल्म के बजट की बात करें तो करीब 170 करोड़ रुपये की लागत से बनी है।

सोमवार को मुंबई में हुई थी स्क्रीनिंग

फिल्म ‘विक्रम वेधा’ की एक खास स्क्रीनिंग मुंबई में सोमवार की रात हुई जिसमें मौजूद इंडस्ट्री के दिग्गजों ने फिल्म की काफी तारीफ की हैं। ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन भी इस स्क्रीनिंग में मौजूद रहे और उन्होंने व स्क्रीनिंग में मौजूद लोगों ने फिल्म की काफी तारीफ भी की। इस फिल्म को इसके मूल तमिल संस्करण के निर्देशकों पुष्कर और गायत्री ने ही हिंदी में भी निर्देशित किया है।

यह भी पढ़ें- Sana Amin Sheikh Divorce: 6 साल बाद पति से अलग हुईं सना अमीन शेख, इस वजह से लिया तलाक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।