विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sana Amin Sheikh Divorce: 6 साल बाद पति से अलग हुईं सना अमीन शेख, इस वजह से लिया तलाक

By JagranEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 28 Sep 2022 02:13 PM (IST)

कुछ रंग प्यार के ऐसे भी प्रतिज्ञा कृष्णदासी जैसी टीवी शो में नजर आ चुकी एक्ट्रेस सना अमीन शेख ने ...और पढ़ें

Sana Amin Sheikh, Divorce, Photo credit Instagram
Sana Amin Sheikh, Divorce, Photo credit Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Sana Amin Sheikh Divorce: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सना अमीन शेख (Sana Amin Sheikh) एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने खुद खुलासा किया है उन्होंने अपने पति और डायरेक्टर एजाज शेख से तलाक ले लिया है। इस कपल ने अपनी छह साल पुरानी शादी को हमेशा के लिए खत्म कर दिया है। सना 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी', 'प्रतिज्ञा', 'कृष्णदासी' जैसे टीवी सीरियल में नजर आ चुकीं है।

6 साल बाद लिया तलाक

ईटाइम्स कि रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने बताया है कि- 'एक महीने एक-दूसरे को जानने के बाद हमने शादी करने का फैसला किया था। हम एक-दूसरे को पसंद भी करते थे।' 'हमारे पास भी समय नहीं था। हमारा शेड्यूल बहुत बिजी था इसलिए साथ समय बिता नहीं पाते थे। हमारे बीच कम्पैटिबिलिटी इशू थे। सना और एजाज दोनों ने इस शादी को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सके।

कई बार की सुलह करने की कोशिश

'शादी के 6 साल बाद हम अलग हो गए। कई बार सुलह भी हुई क्योंकि हम शादी बचाना चाहते थे। जब दो लोग एक छत के नीचे खुश नहीं होते तो अलग हो जाना ही बेहतर है। जब हमें लगा कि अब इसे बचाने का कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है तो हमने अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ने का फैसला किया। हम दोनों आधारिक रूप से अलग हो चुके हैं।'

शो के सेट पर हुई थी दोनों की मुलाकात

इन दोनों की पहली मुलाकात 'कैसी ये यारियां सीजन 2' के प्रमोशनल शूट के दौरान हुई थी। पहले दोस्ती हुई फिर प्यार में बदल गई। 30 अगस्त साल 2015 को इन दोनों ने सगाई की थी।म इसके बाद 14 जनवरी, 2016 को इनकी शादी हो गई थी।

यह भी पढ़ें- Vicky Kaushal के भाई हैं 'सर्व गुण सम्पन्न', भाभी कटरीना के साथ दिल छू लेगी संस्कारी देवर की यह तस्वीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।