यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Karwa Chauth 2022: करवा चौथ की पूजा के लिए सज धज कर अनिल कपूर के घर पहुंचीं सितारों की पत्नियां
Karwa Chauth 2022 फिल्म इंडस्ट्री में हर त्योहार की तरह करवा चौथ का त्योहार भी बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। सेलेब्रिटी पत्नियां भी इस दिन सज धज कर अप ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Karwa Chauth 2022 Celebrations at Anil Kapoor Home: आज पूरे देश में करवा चौथ की धूम है। सोशल मीडिया पर कई लेडीज अपने करवा चौथ लुक की फोटो शेयर कर रही हैं। वहीं, ग्लैमर वर्ल्ड भी इस त्यौहार से अछूता नहीं है। जहां देश की औरतें सुबह से ही पति के लिए कठिन व्रत कर रही हैं, ऐसे में बॉलीवुड सितारों की पत्नी भी करवा चौथ की पूजा के लिए सजधज कर तैयार हैं। शिल्पा शेट्टी से लेकर रवीना टंडन तक, कई सेलेब्रिटी वाइफ अनिल कपूर के घर पहुंचीं, जहां सुनीता कपूर ने करवा चौथ सेलिब्रेशन होस्ट किया।
अनिल कपूर के घर पहुंची स्टार वाइफ
लाल रंग की साड़ी में तैयार हुए शिल्पा शेट्टी खूबसूरत लग रही हैं। हाथ में पूजा की थाली लिए एक्ट्रेस अनिल कपूर के घर पहुंचीं। गले में हरे रंग के हीरो का हार और हाथ में चूड़ा पहने शिल्पा किसी नई नवेली दुल्हन की तरह लग रही थीं।
View this post on Instagram
रवीना टंडन
शिल्पा के साथ ही इंडस्ट्री में उनकी अच्छी दोस्त मानी जाने वाली रवीना टंडन की अनिल कपूर के घर पूजा सेलिब्रेशन के लिए पहुंचीं। रवीना टंडन केसरिया रंग की साड़ी में बिल्कुल बिंदास अंदाज में पहुंचीं। बालों को देसी स्टाइल में बन बना कर उन्हें सफेद फूलों से सजाया। रवीना का लुक 90 के दशक के उनके लुक की याद दिला रहा है। ट्रेडिशनल लुक को कंप्लीट करने के लिए रवीना ने गले में हैवी चोकर स्टाइल ज्वेलरी पहनी।
View this post on Instagram
नताशा दलाल
वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल भी इस पूजा सेलिब्रेशन का हिस्सा रहीं। पिंक कलर की शरारा में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

नीलम कोठारी
मल्टीकलर ट्रेडिशनल आउटफिट में नीलम कोठारी भी अनिल कपूर के घर करवा चौथ की पूजा के लिए पहुंचीं।
View this post on Instagram
महीप कपूर
जहां अधिकतर एक्ट्रेस साड़ी में अनिल कपूर के घर पहुंची, भाई संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर लीक से हटकर शरारा में दिखाई दीं।
यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2022: मौनी रॉय ने रचाई सबसे अलग मेहंदी, हाथों में 'शिव-पार्वती' बने देख फैंस बोले- 'ब्यूटिफुल'
यह भी पढ़ें: Actress Karwa Chauth 2022: शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन के करवा चौथ की देखें वायरल तस्वीरें