यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shilpa Shetty ने दिया ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- राज कुंद्रा से नहीं की पैसों के लिए शादी
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने फिल्मों में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी पर्सनल लाइ ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बी टाउन की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम कर लोगों को अपना दीवाना बनाया है। आज उनकी अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग है। फिल्मों के साथ-साथ एक्ट्रेस अपनी फिटनेस और फैशन को लेकर भी लाइमलाइट में रहती हैं।
प्रोफेशनल लाइफ के अलावा शिल्पा शेट्टी कई बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में आ जाती हैं। उन्होंने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। तब से लेकर अब तक एक्ट्रेस पर अक्सर यह आरोप लगाया जाता रहा है कि उन्होंने पैसों के लिए राज से शादी की। अब इस पर शिल्पा ने ट्रोल करने वालों को मुहतोड़ जवाब दिया है।
यह भी पढ़ें: Raj Kundra की वजह से Shilpa Shetty के बेटे को स्कूल में सुनने पड़े थे ताने, पहली बार वियान को लेकर छलका दर्द
मुझे गूगल करना भूल गए
शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में जूम के साथ एक इंटरव्यू में इस बात को लेकर कहा कि जब उन्होंने राज कुंद्रा से शादी की उस समय उन्हें गूगल ने 108वें सबसे अमीर ब्रिटिश भारतीय के रूप में लिस्ट में शामिल किया गया था। यह बहुत अच्छा था।
इसके बाद उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है लोग शिल्पा शेट्टी को गूगल करना भूल गए, जो उस समय बहुत अमीर थी। मैं आज और भी अमीर हूं और अपने सभी इनकम टैक्स बिल, जीएसटी का समय से भुगतान करती हूं'।
खबरें और भी

पैसा कभी सब कुछ नहीं रहा
एक्ट्रेस ने बताया कि एक सफल महिला अपने पार्टनर में कभी पैसा नहीं खोजती है। उन्होंने कहा, 'राज अमीर थे, लेकिन पैसा उनकी लाइफ में कभी फैसले लेने के लिए जरूरी फैक्टर नही रहा। उस समय राज से भी ज्यादा अमीर लोग थे, जो लुभाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, पैसा कभी उनके जीवन में सब कुछ नहीं रहा।
बता दें कि शिल्पा शेट्टी को आखिरी बार वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फाॅर्स' में देखा गया था। इसमें उनके साथ विवेक ओबेरॉय और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आए थे।
यह भी पढ़ें: पति के जेल जाने पर Shilpa Shetty से छीने गए थे कई कॉन्ट्रैक्ट, Raj Kundra ने किया खुलासा