Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raj Kundra की वजह से Shilpa Shetty के बेटे को स्कूल में सुनने पड़े थे ताने, पहली बार वियान को लेकर छलका दर्द

    Updated: Wed, 28 Feb 2024 04:31 PM (IST)

    Raj Kundra और उनकी पत्नी Shilpa Shetty के लिए साल 2021 बहुत ही मुश्किल रहा है। साल 2021 में राज कुंद्रा को एडल्ट फिल्म बनाने के मामले में जेल जाना पड़ा ...और पढ़ें

    Raj Kundra की वजह से Shilpa Shetty के बेटे को स्कूल में सुनने पड़े थे ताने / Photo- Instagram
    Raj Kundra की वजह से Shilpa Shetty के बेटे को स्कूल में सुनने पड़े थे ताने / Photo- Instagram

    HighLights

    1. राज कुंद्रा ने बताया जब वह जेल में थे तो बेटे वियान की कैसी थी हालत
    2. राज कुंद्रा की वजह से वियान को स्कूल में सुनने पड़े थे ताने
    3. जेल में राज कुंद्रा के लिए वियान ने भेजा था लेटर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2021 शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। उनके पति राज कुंद्रा को एडल्ट फिल्म बनाने और उसे कथित रूप से अपने ऐप पर अपलोड करने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, दो महीने बाद उन्हें 21 सितंबर को बेल मिल गयी थी।

    जेल से बाहर आने के बाद राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने काफी समय से तक खुद को मीडिया से दूर रखा। वह चेहरे पर अलग-अलग मास्क लगाकर आए।

    राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने अपने सबसे मुश्किल दौर पर फिल्म तक बना डाली। शिल्पा शेट्टी के पति ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर तो कई बार बात की, लेकिन पहली बार उन्होंने बताया कि उनके बेटे वियान कुंद्रा का हाल उस समय कैसा हुआ था।

    राज कुंद्रा के जेल जाने के बाद बेटे वियान ने सुने ताने

    राज कुंद्रा जब साल 2021 में एडल्ट फिल्म बनाने के मामले में जेल गए थे, तो उस समय वियान सिर्फ 10 साल के थे। शुरुआत में तो जैसे-तैसे मां शिल्पा शेट्टी ने अपने बेटे को संभाल लिया, लेकिन जब काफी दिनों तक राज घर नहीं आए, तो वियान ने उनसे सवाल करना शुरू कर दिया।

    यह भी पढ़ें: पति के जेल जाने पर Shilpa Shetty से छीने गए थे कई कॉन्ट्रैक्ट, Raj Kundra ने किया खुलासा

    हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान राज कुंद्रा ने बेटे वियान के टूटने के दर्द के बारे में बात करते हुए कहा,

    "वियान ने पूछा क्या हुआ, तो शिल्पा ने बोला कि आपके पापा को कई सवालों के जवाब देने हैं,जैसे ही वह दे देंगे वापस आ जाएंगे। शिल्पा ने उसके स्कूल में किसी से बातचीत की थी, पता नहीं वहां पैरेंट अपने बच्चों को क्या कह रहे थे। वियान बहुत ही स्ट्रांग बच्चा है। जब मैं जेल में था, तो उसने कुछ ड्रॉ किया और उसे लेटर के साथ भेजा। उसने लिखा था, पापा आपकी बहुत याद आ रही है,आप अपना काम खत्म करके जल्दी से आ जाओ"।

    दो महीने तक पिता के ना लौटने पर फूट-फूटकर रोए थे वियान

    राज कुंद्रा ने मुश्किल घड़ी के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "शुरुआत के दो तीन हफ्तों तक वियान ने खुद को संभाला, लेकिन 9 सितंबर को जब मेरा जन्मदिन था, उस दिन उनकी आवाज रुआसी हो गयी और वह टूट गया। जेल एक ऐसी जगह है, जहां जब आप अपने इमोशन दिखाते हैं, तो लोग आपका मजाक उड़ाते हैं और फायदा उठाते हैं। उस दौरान मुझे चादर लेकर रोना पड़ता था।

    खबरें और भी

    वियान के लिए मैं उसका हीरो था, वह जानता था कि उसके पिता कभी भी कुछ गलत नहीं करेंगे, क्योंकि वो कंपनी उसके नाम पर ही। ये हम सबके लिए ही एक बुरा सपना था"। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा साल 2009 में शादी के बंधन में बंधे थे। वियान के अलावा दोनों की एक बेटी भी हैं समीशा, जो सरोगेसी से हुई थीं।

    यह भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी के बॉडीगार्ड ने दिव्यांग फैन के साथ की बदतमीजी, हरकत पर एक्ट्रेस का रिएक्शन वायरल, देखें वीडियो