Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने लेटर लिखकर PM नरेंद्र मोदी का जताया आभार, Ram Mandir को लेकर कही ये बात

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Wed, 14 Feb 2024 09:39 AM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने राम मंदिर के बारे में एक पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। इस लेटर में उन्होंने पीएम मोदी ...और पढ़ें

    शिल्पा शेट्टी ने की पीएम मोदी की तारीफ (Photo Credit: Instagram)
    शिल्पा शेट्टी ने की पीएम मोदी की तारीफ (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. शिल्पा शेट्टी ने की पीएम मोदी को लिखा पत्र
    2. राम मंदिर को लेकर की तारीफ
    3. ये स्टार्स हुए थे प्राण प्रतिष्ठा में शामिल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। उस दिन का साक्षी बनने के लिए कई सेलेब्स भी वहां मौजूद रहे। अब बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने राम मंदिर के बारे में एक पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

    शिल्पा शेट्टी ने पीएम मोदी के नेतृत्व और इतिहास को नया आकार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की, खासकर राम जन्मभूमि के आसपास की कहानी को बदलने में। एक्ट्रेस ने इसे 500 वर्षों से अधिक की गाथा में एक महत्वपूर्ण बदलाव बताया।

    यह भी पढ़ें: Valentine Day 2024: वैलेंटाइन डे पर करण ने दिया बिपाशा को सरप्राइज, राज ने शिल्पा के लिए लिखा रोमांटिक मैसेज

    शिल्पा शेट्टी ने की पीएम मोदी की तारीफ

    शिल्पा शेट्टी भी राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काफी उत्साहित थीं। अब उन्होंने इस बारे में एक पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी ने एक्स हैंडल पर शिल्पा के लेटर को शेयर किया है।

    शिल्पा शेट्टी ने इस लेटर में लिखा, 'आदरणीय मोदी जी, कुछ लोग इतिहास पढ़ते हैं। कुछ लोग इतिहास से सीखते हैं, लेकिन आप जैसे लोग इतिहास बदलते हैं। आपने राम जन्मभूमि के 500 वर्षों का इतिहास बदलकर दिखा दिया। आपको हृदय से धन्यवाद। इस शुभ कार्य के साथ, प्रभु श्रीराम के नाम के साथ, हमेशा-हमेशा के लिए आपका नाम भी जुड़ गया। नमो राम। जय श्री राम'। अब सोशल मीडिया पर लोग इस लेटर पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    खबरें और भी

    ये सेलेब्स हुए थे प्राण प्रतिष्ठा में शामिल

    श्रीराम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 22 जनवरी को किया गया था। इस दिन अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, कटरीना कैफ, अनुपम खेर, रजनीकांत, राम चरण, सचिन तेंदुलकर, विवेक ओबेरॉय, हेमा मालिनी, कैलाश खेर, मनोज जोशी, सुभाष घई, धनुष, रोहित शेट्टी, माधुरी दीक्षित नेने, मधुर भंडारकर और राजकुमार हिरानी समेत कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने इसमें भाग लिया था।

    यह भी पढ़ें: 'चैंपियंस ऑफ चेंज महाराष्ट्र' से सम्मानित हुईं शिल्पा शेट्टी, फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने जाहिर की खुशी