Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रोड्यूसर पर झूठा आरोप लगाकर फंसी Shilpa Shinde, बोलीं- 'मैं सुसाइड करने वाली...'

    Updated: Thu, 04 Jun 2026 04:52 PM (IST)

    शिल्पा शिंदे ने एक पॉडकास्ट में निर्माता पर झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप की बात कबूली थी, जिसके बाद उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह के पॉडकास्ट पर शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने बड़ा खुलासा किया था। शिल्पा ने बताया कि उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर पर झूठा सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था।

    इसके बाद से एक्ट्रेस को काफी ज्यादा आलोचना झेलनी पड़ी। सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी की भी मांग उठी। अब शिल्पा शिंदे ने वीडियो के जरिए इस पर रिएक्ट किया है। अभिनेत्री ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "पूरा पॉडकास्ट देखे बिना एक लाइन पर राय देना पैसे लेकर प्रचार करने वालों का घटिया तरीका है। मुझे समझने के लिए मेरे शुभचिंतकों का धन्यवाद।"

    यह भी पढ़ें- Shilpa Shinde ने प्रोड्यूसर पर क्यों लगाया झूठा यौन उत्पीड़न का आरोप, 9 साल बाद बोलीं- 'मैं करना चाहती थी...'

    शिल्पा शिंदे ने दिया करारा जवाब

    वीडियो में शिल्पा कहती हैं, "मैं आमतौर पर कमेंट्स नहीं पढ़ती क्योंकि मुझे पता है कि मेरे फैंस मेरे लिए क्या लिखेंगे। अगर आप भारती जी और हर्ष का पॉडकास्ट देखेंगे, तो आपको वहां भी कमेंट्स देखने को मिलेंगे। इस पीआर कैंपेन और आ रहे कमेंट्स के बाद, मैं उन लोगों से कहना चाहती हूं कि जैसा बोओगे वैसा काटोगे।'

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by BHARTI TV (@bhartitvnetwork)

    बेहद बुरे दौर से गुजर रही थीं एक्ट्रेस

    हालात को समझे बिना लोग तरह-तरह की बातें लिख रहे हैं। मुझे पता था कि ऐसा होगा क्योंकि दुनिया कभी भी अच्छी चीजों की सराहना नहीं करती।"

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Shilpa Shinde (@shilpa_shinde_official)

    उन्होंने आगे कहा,"मैं आपके सामने खुद को सही ठहराने के लिए नहीं खड़ी हूं। मैं अपने अंतरात्मा के सामने खड़ी हूं क्योंकि वह झूठ झूठ था। किसी ने मुझसे ऐसा कहने को नहीं कहा था। मैं उस झूठ के साथ कभी जी नहीं सकती थी। मुझे एक दिन वह कहना ही था। आप नहीं जानते कि उस समय मेरे साथ क्या हुआ था। ईश्वर करे कि आपमें से किसी को या आपके परिवार को कभी ऐसी स्थिति से न गुजरना पड़े। मैं जानती हूं कि वह दौर कैसा था।"

    शिल्पा शिंदे को आए अजीब-अजीब ख्याल

    शिल्पा ने बताया कि उन्हें एक व्यक्ति मिला जिसने उन्हें बताया कि काम न मिलने की वजह से वो सुसाइड करने वाला था लेकिन बिग बॉस से शिल्पा का उसे एक वीडियो मिला जिसने उसकी बाहर निकलने में बहुत मदद की। शिल्पा शिंदे ने कहा कि उस समय वो ऐसे खराब दौर में थीं कि उनके दिमाग में भी इस तरह के ख्याल आ रहे थे।

    यह भी पढ़ें- बिग बॉस में Shilpa Shinde की जानी दुश्मन रही Hina Khan ने लगाई 'भाबीजी' की क्लास, कहा- 'ऐसी औरतों की वजह से...'

    खबरें और भी