Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Shilpa Shinde ने प्रोड्यूसर पर क्यों लगाया झूठा यौन उत्पीड़न का आरोप, 9 साल बाद बोलीं- 'मैं करना चाहती थी...'

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 09:26 PM (IST)

    शिल्पा शिंदे ने नौ साल बाद खुलासा किया है कि उन्होंने 'भाभीजी घर पर हैं' के निर्माता पर यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप क्यों लगाया था। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'भाभीजी घर पर हैं' (Bhabhiji Ghar Par Hain) फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले भाभीजी के मेकर्स पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। अब हाल ही में उन्होंने स्वीकार किया कि शो के निर्माता पर लगाया गया उनका आरोप झूठा था। इस वजह से शिल्पा की चारों ओर से फजीहत हो रही है।

    फैंस को शिल्पा का लगाया ये झूठा आरोप पसंद नहीं आया और वो उन्हें सजा देने की मां कर रहे हैं। अब अभिनेत्री ने बताया है कि उन्हें सच बताने में नौ साल क्यों लगे। शिल्पा के अनुसार, वह इस बारे में पहले ही बात करना चाहती थीं, लेकिन उस समय किए गए एक वादे के कारण ऐसा नहीं कर पाईं।

    यह भी पढ़ें- दो महीने में Shilpa Shinde के शो पर ताला, बंद हो जाएगा फैंस का फेवरेट 'भाभी जी घर पर हैं 2.0?

    इतने सालों तक क्यों चुप रहीं शिल्पा?

    IANS से बात करते हुए शिल्पा ने कहा, "मैं उस समय ही यह बात शेयर करना चाहती थी, लेकिन हमारा एक वादा था कि हम इस बारे में मीडिया में बात नहीं करेंगे।" शिल्पा ने आगे कहा, "ऐसा नहीं था कि मैं डरी हुई थी, क्योंकि मुझे कभी कोई डर नहीं था। मेरे साथ ऐसी चीजें होती रही हैं, क्योंकि मैंने कभी पैसे को प्राथमिकता नहीं दी।"

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by AndTV Official (@andtvofficial)

    एक्ट्रेस के हाथ से निकले कई बड़े रोल

    शिल्पा ने यह भी दावा किया कि 'भाभीजी घर पर हैं' में काम करने के दौरान उन पर नखरे दिखाने और ज्यादा पैसे मांगने का आरोप हमेशा लगता रहा। हालांकि, अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने कभी ऐसा व्यवहार नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि शो के निर्माताओं ने उन्हें शो से बांधे रखने के लिए ये आरोप लगाए थे। शिल्पा ने आगे कहा कि उनके बारे में बनाई गई इस छवि के कारण उन्हें इंडस्ट्री में कई काम के अवसर गंवाने पड़े।

     

    खबरें और भी

    9 साल बाद शिल्पा ने किया खुलासा

    भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में शिल्पा ने स्वीकार किया, "यह बात कोई नहीं जानता, मैं सच बोलने से नहीं डरती और मैं अब भी कहूंगी कि मैं जो कह रही हूं वह बहुत बड़ी बात है कि मैंने अपने निर्माता के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया क्योंकि मेरे पास कोई और रास्ता नहीं था और फिर मामला सुलझ गया।"

    शिल्पा ने कहा कि उस समय उनके पास उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by BHARTI TV (@bhartitvnetwork)

    बता दें कि शिल्पा का मेकर्स के साथ विवाद साल 2016 में शुरू हुआ जब शिल्पा शिंदे ने कॉन्ट्रेक्ट और कथित बकाया भुगतान न होने को लेकर निर्माताओं के साथ विवाद किया और बाद में 'भाभीजी घर पर हैं' छोड़ दिया। मामला 2017 में तब और बढ़ गया जब उन्होंने निर्माता संजय कोहली के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई।

    यह भी पढ़ें- 10 साल बाद सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोपों से पलटीं Shilpa Shinde, 'भाभी जी घर पर हैं' प्रोड्यूसर पर लगाए थे Allegations