Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    10 साल बाद सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोपों से पलटीं Shilpa Shinde, 'भाभी जी घर पर हैं' प्रोड्यूसर पर लगाए थे Allegations

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 04:49 PM (IST)

    Shilpa Shinde ने स्वीकार किया कि 'भाबीजी घर पर हैं' के निर्माता संजय कोहली के खिलाफ उनके पिछले यौन उत्पीड़न के आरोप झूठे थे। ...और पढ़ें

    शिल्पा शिंदे ने किया चौंकाने वाला खुलासा

    शिल्पा शिंदे ने किया चौंकाने वाला खुलासा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर टीवी सिटकॉम भाभीजी घर पर हैं में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं शिल्पा शिंदे ने शो से बाहत आते हुए एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

    यौन उत्पीड़न के आरोपों को बताया गलत

    उन्होंने कहा कि शो के प्रोड्यूसर पर उन्होंने जो यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, वे झूठे थे। एक पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'वह झूठ था।' पॉडकास्ट में इस विवाद पर खुलकर बात करते हुए शिल्पा ने बताया कि उन्होंने शिकायत इसलिए दर्ज कराई थी, क्योंकि उस समय उन्हें लगा कि उनके पास कोई और विकल्प नहीं है और वे उस स्थिति से बाहर निकलने का कोई रास्ता ढूंढ रही थीं।

    shilpa shinde (1)

    यह भी पढ़ें- अब बजेगी शहनाई! Karan Kundrra ने दुनिया के सामने पहनाई तेजस्वी को अंगूठी, खुशी के मौके पर क्यों दुखी हुए फैंस?

    उन्होंने कहा, 'यह बात कोई नहीं जानता। मुझे सच बोलने से डर नहीं लगता और मैं आज भी यही कहूंगी कि मैं जो कह रही हूं, वह बहुत बड़ी बात है। मैंने अपने प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न का केस कर दिया था, क्योंकि मेरे पास कोई और रास्ता नहीं था और तब मैं सेटलमेंट करके उस स्थिति से बाहर निकली'।

    2016 में प्रोडक्शन से हुआ था विवाद

    भाभी जी घर पर हैं टीवी सीरीयल एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने कुछ साल पहले शो के प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे, अब उन्होंने अपना बयान वापस लिया है और कहा है कि वे आरोप गलत थे। साल 2016 में शिल्पा के 'भाबीजी घर पर हैं!' छोड़ने की खबरें खूब सुर्खियों में रही थीं। उस समय, प्रोडक्शन हाउस के साथ उनका काफी कड़वा विवाद चल रहा था।

    shilpa shinde (2)

    क्या था विवाद?

    उनके अनुसार, यह विवाद तब शुरू हुआ जब कथित तौर पर उन पर एक 'एक्सक्लूसिव कॉन्ट्रैक्ट' पर साइन करने का दबाव डाला गया, जो उन्हें काम के अन्य अवसर लेने से रोकता। उन्होंने दावा किया कि इस बात से इनकार करने के बाद, उन पर दबाव बढ़ता गया और धीरे-धीरे उन्हें शो से बाहर कर दिया गया। शिल्पा ने याद करते हुए बताया कि उन्हें अचानक यह जानकारी दी गई कि अगले दिन से उनकी कोई शूटिंग नहीं होगी, और बाद में उन्होंने ऐसी खबरें पढ़ीं कि उन्हें इस सीरीज़ से हटा दिया गया है।

    खबरें और भी

    एक्ट्रेस ने कहा कि यह महाभारत समझने जैसा था। शिल्पा ने बताया कि प्रोड्यूसर संजय कोहली ने भी यही कहा था कि सारे रास्ते बंद हो गए थे, इसलिए उन्हें किसी न किसी तरह बाहर निकलना ही था। उन्होंने आगे कहा, 'बेचारा वो उसमें बदनाम हो गया।'

    दोनों के बीच अब रिश्ते अच्छे

    एक्ट्रेस ने बताया कि एक लंबे विवाद के बाद, आखिरकार दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। उनके बकाया पैसे चुका दिए गए, और यह सहमति बनी कि भविष्य में कोई भी पक्ष सार्वजनिक रूप से दूसरे के खिलाफ कुछ नहीं बोलेगा। दिलचस्प बात यह है कि शिल्पा ने कहा कि उस कड़वे विवाद के बावजूद, पिछले कुछ सालों में उनके रिश्ते बेहतर हुए हैं। बाद में उन्होंने टीम के सदस्यों के साथ दोबारा काम भी किया और कहा कि अब उनके रिश्ते काफी अच्छे हैं।

    यह भी पढ़ें- तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा की एक्‍ट्रेस को भेजे गंदे मैसेज, राजस्‍थान रॉयल्‍स के तलाकशुदा क्रिकेटर का कड़वा सच आया सामने- Video