अब बजेगी शहनाई! Karan Kundrra ने दुनिया के सामने पहनाई तेजस्वी को अंगूठी, खुशी के मौके पर क्यों दुखी हुए फैंस?
करण कुंद्रा ने हाल ही में तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) को दुनिया के सामने शादी के लिए प्रपोज किया। हालांकि, इसके बाद भी कपल से उनके फैंस नाराज हो ...और पढ़ें

करण कुंद्रा ने किया तेजस्वी प्रकाश को प्रपोज/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश के शादी के बंधन में बंधने का फैंस एक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। कई बार उनकी वेडिंग की अफवाह भी उड़ी, लेकिन दोनों ने ही इन खबरों को सिरे से नकार दिया।
हालांकि, अब करण कुंद्रा ने खुद तेजस्वी प्रकाश को दुनिया के सामने प्रपोज करते हुए रिंग पहना दी है और उन्हें शादी के लिए प्रपोज भी किया। हालांकि, इस बीच ही कपल के फैंस उनसे थोड़ा नाराज हो गए हैं। क्यों तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा से रूठे उनके फैंस, नीचे पढ़ें डिटेल्स:
करण कुंद्रा ने घुटने पर बैठकर पहनाई रिंग
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इस वक्त नेटफ्लिक्स (Netflix) के शो 'देसी ब्लिंग्स'(Desi Blings) में दिखाई दे रहे हैं। 7 एपिसोड की इस सीरीज में दुबई में रहने वाले कुछ भारतीयों के लाइफस्टाइल को दिखाया गया है। यह शो 20 मई को OTT प्लेटफॉर्म पर ऑनएयर हुआ। शो में जहां करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश हैं, तो वहीं इसमें रिजवान साजन, आदेल साजन, सना साजन, सतीश सनपाल, तबिंदा सनपाल और पामेला सेरेना जैसे कलाकार शामिल हैं।
इस शो के एक एपिसोड में करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को पंजाबी में एक कहावत बोली, उसके बाद वह अपने घुटनों पर गए और उन्होंने एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रपोज किया। करण ने जैसे ही तेजस्वी को शादी के लिए प्रपोज किया, नागिन एक्ट्रेस भी काफी इमोशनल हो गईं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- फैंस करते रहे इंतजार...Karan Kundrra और तेजस्वी प्रकाश ने कर ली शादी? इस एक्टर ने कहा- 'दोनों कोर्ट में...'
-1779364756472.jpg)
कपल से इस बात को लेकर नाराज हुए फैंस
एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर कई फैंस करण कुंद्रा ने जिस तरह से तेजस्वी प्रकाश को फाइनली शादी के लिए प्रपोज किया, उसकी खुशियां मना रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कई लोग अभी भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि ये दोनों इस बार भी शादी की बात को लेकर सीरियस हैं। एक यूजर ने लिखा, "फाइनली तेजरन ने शादी के लिए हामी भर दी। बहुत-बहुत मुबारक।"
दूसरे यूजर ने लिखा, "तेजस्वी ने लाफ्टर शेफ 3 में वह इंगेजमेंट रिंग 'देसी ब्लिंग' शो को प्रमोट करने के लिए पहनी थी। इंगेजमेंट सेरेमनी भी स्क्रिप्टेड थी, क्यों करते हों ऐसा फैंस के साथ आप लोग।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "ये बात तो माननी पड़ेगी कि दोनों बहुत अच्छे एक्टर हैं, रियलिटी शो से बाहर ये करते तो हम यकीन कर लेते।"