फैंस करते रहे इंतजार...Karan Kundrra और तेजस्वी प्रकाश ने कर ली शादी? इस एक्टर ने कहा- 'दोनों कोर्ट में...'
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी की ऑफिशियल घोषणा का फैंस को इंतजार है। हालांकि, एक एक्टर का कहना है कि दोनों गुपचुप पहले ही शादी कर चुके हैं। ...और पढ़ें

करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश की हो गई शादी? फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे टेलीविजन के मोस्ट लव्ड कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की शादी को लेकर कई बार सोशल मीडिया पर खबरें आई हैं, लेकिन हर बार उनके चाहने वालों को निराश होना पड़ा है। हालांकि, इस बार उनकी शादी की खबरों पर 'लाफ्टर शेफ्स' के एक स्टार ने ही मुहर लगा दी है।
उन्होंने हिंट दिया है कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा शादी के बंधन में बंधने वाले नहीं हैं, बल्कि वे गुपचुप एक-दूसरे को अपना हमसफर बना चुके हैं। कौन हैं वो एक्टर, जिन्होंने इस कपल की शादी की खबरों को कन्फर्म किया है? नीचे पढ़ें डिटेल्स:
कोर्ट में जाकर शादी कर आए हैं करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश?
'लाफ्टर शेफ्स 3' में समर्थ जुरेल के साथ अपनी जुगलबंदी के लिए मशहूर टीवी एक्टर अभिषेक कुमार का एक वीडियो इस कुकिंग रियलिटी शो के सेट से तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिषेक जोर-जोर से यह कहते नजर आ रहे हैं कि 'मुझे लग रहा है इन दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है'। अभिषेक का यह बयान आग की तरह वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- TV की रहीं 'क्वीन', करण कुंद्रा समेत 4 लोगों संग जुड़ा नाम... अब किसकी हमसफर बनीं kritika Kamra?
View this post on Instagram
Instagram Video- TCX Official
दरअसल, अभिषेक का यह बयान एंटरटेनमेंट पोर्टल 'इंडिया फोरम्स' की एक खबर के बाद आया है। पोर्टल में किए गए दावे के मुताबिक, कपल की शादी को लेकर सामने आ रही खबरें बिल्कुल सच हैं। हालांकि, जब उन्होंने करण कुंद्रा से इन खबरों की सच्चाई जाननी चाही, तो अभिनेता ने तुरंत कहा, "2-4 महीने से चल रहा है ये, कहीं से स्क्रीनशॉट निकाल के कुछ किया हुआ है, मेरे पास भी आया था ये पहले।"
खबरें और भी
करण कुंद्रा शादी के लिए हैं बिल्कुल तैयार?
बीते दिनों जब 'लाफ्टर शेफ्स 3' में 'मदर्स डे' सेलिब्रेट किया गया था, तो तेजस्वी प्रकाश की मम्मी से भी दोनों की शादी को लेकर कृष्णा अभिषेक ने सवाल किया था। तब करण कुंद्रा भी एक्साइटेड होकर उठे और उन्होंने कहा, 'अब आंटी ही बताएंगी कि शादी क्यों नहीं हो रही है'। जब तेजस्वी प्रकाश की मां ने यह कहा कि दोनों अभी अपने काम में बिजी हैं, तो करण कुंद्रा थोड़े हैरान हो गए। उनके रिएक्शन से यह साफ-साफ झलक रहा था कि वह तेजस्वी प्रकाश से शादी के बंधन में बंधने के लिए बिल्कुल तैयार हैं, लेकिन मामला 'नागिन' एक्ट्रेस की तरफ से ही अटका हुआ है।

आपको बता दें कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की पहली मुलाकात 'बिग बॉस 15' के सेट पर हुई थी। वहीं दोनों में दोस्ती हुई और देखते ही देखते दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। फैंस भी सोशल मीडिया पर अक्सर उन दोनों से जल्द शादी करने की गुजारिश करते रहते हैं।