Exclusive: 'ये कौन सा बाबा...', Hanuman Ansh में 'नीम करोली बाबा' बने शोभिनव, मंदिर में हुआ था ये चमत्कार
शोभिनव सत्या (Shobhinaw Satyaa) ने खुलासा किया है कि जब वह फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की शूटिंग कर रहे थे, तब उनके साथ क्या चमत्कार हुआ था।

हनुमान अंश एक्टर ने बताया मंदिर से जुड़ा किस्सा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
हनुमान अंश में शोभिनव ने निभाया नीम करोली बाबा का रोल
फिल्म के शूट के पहले दिन घबराए हुए थे शोभिनव सत्या
मंदिर में शूट के वक्त शोभिनव सत्या को हुआ था अलग महसूस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शोभिनव सत्या (Shobhinaw Satyaa) जो पहले हनुमान अंश (Hanuman Ansh) में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे, लेकिन लीड एक्टर की तबीयत खराब होने के बाद अचानक नीम करोली बाबा (Neem Karol Baba) का रोल उन्हें मिल गया था।
दैनिक जागरण के साथ खास बातचीत में शोभिनव ने बताया कि जब उन्हें यह रोल करने के लिए कहा गया तो वह डर गए थे। मगर जब उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू की, तब उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी।
फिल्म को लेकर डरे हुए थे शोभिनव
हनुमान अंश की शूटिंग से जुड़ा किस्सा शेयर करते हुए शोभिनव सत्या ने बताया, "जब मैं यह कैरेक्टर कर रहा था तो पहले तो मुझे लग रहा था कि मैं यह रोल कर पाऊंगा या नहीं। अंदर से बहुत डर लग रहा था क्योंकि मैं खुद बिलीवर रहा हूं। मैं यह सोचकर डर रहा था कि आने वाले समय में लोग यह न कहें क यह कौन सा बाबा ले लिया? तो मेरे मन में यह सब चल रहा था। तब सर (डायरेक्टर) ने मुझे थोड़ा शांत किया। उन्होंने कहा कि तुम यह सब मत सोचे।"
-1788948019161.webp)
मंदिर में हुआ था चमत्कार
शोभिनव ने आगे बताया कि जब शूटिंग शुरू हुई, तब मंदिर में उनके साथ कैसा क्या हुआ। उन्होंने कहा, "जब शूट शुरू हुआ। तो पहला दिन शूट का था। तो हमने एक मंदिर में शूटिंग की थी। मुझे वहां थोड़ा-थोड़ा फील हो रहा था लेकिन मैं कनेक्ट नहीं कर पा रहा था।"
मंदिर में बैठकर मांगकर खाया खाना
उन्होंने बताया कि फिर अगले दिन उन्होंने कुंए वाला अहम सीन शूट किया था। वहां पर मैं मंदिर में गया और वहां के लोग मुझे बाबा-बाबा बोलने लगे। उन्होंने कहा कि जब शूटिंग खत्म हुई तो सब लोग अपने बेस पर चले गए लेकिन वह मंदिर में अकेले रुके रहे और वहीं बैठ गए थे और फिर गांव के किसी शख्स ने पूछा कि कुछ खाएंगे और पता नहीं क्यों मैंने उनसे कहा कि लहसुन का नमक, घी और रोटी लाकर दे दो। मैंने मंदिर में ही बैठकर वो खाया।"
लोगों को आशीर्वाद देने लगे थे एक्टर
शोभिनव ने बताया कि इसके बाद शूटिंग के दौरान उनके साथ ऐसी चीजें अपने आप होने लगीं। वह ऐसा चाहते नहीं थे, लेकिन ऐसा हुआ। उन्होंने लोगों की पीठ थपथपाकर उन्हें आशीर्वाद देना भी शुरू कर दिया था। वह पहले से और भी ज्यादा कॉन्फिडेंट फील करने लगे थे।
