Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शोले’ से ‘DDLJ’ तक, बॉलीवुड की वो फिल्में जो सालों तक बनीं थिएटर्स की शान

    Updated: Sun, 08 Dec 2024 08:27 PM (GMT+05:30)

    बड़े पर्दे पर कई रिकॉर्ड फिल्मों ने कायम किए हैं। आज उन फिल्मों की बात कर रहे हैं जिन्होंने सालों तक लोगों के दिलों पर राज किया है। इसमें दिलवाले दुल् ...और पढ़ें

    सिनेमाघरों में लंबे समय तक राज करने वाली फिल्में (Photo Credit- IMDB)
    सिनेमाघरों में लंबे समय तक राज करने वाली फिल्में (Photo Credit- IMDB)

    HighLights

    1. बॉलीवुड की सबसे ज्यादा समय तक देखे जाने वाली फिल्में
    2. शोले से दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे जैसी फिल्में लिस्ट में शामिल
    3. सालों तक सिनेमाघरों पर इन फिल्मों ने राज किया है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की कुछ फिल्मों को लोगों ने सबसे ज्यादा प्यार दिया है। धर्मेंद्र और शाह रुख खान जैसे दिग्गज स्टार्स की मूवीज को लोग टीवी पर भी बार-बार देखते हैं, लेकिन कुछ हिंदी फिल्मों ने सिनेमाघरों में सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड भी कायम किया है। आज बात उन सुपरहिट फिल्मों की कर रहे हैं, जिन्होंने सालों तक थिएटर्स में बने रहकर अलग सफलता हासिल की। इस सूची में बड़े पर्दे की कुछ यादगार फिल्मों का नाम शामिल है। 

    दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे 

    शाह रुख खान और काजोल की इस सुपरहिट फिल्म को दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया। साल 1995 में रिलीज हुई दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (Dilwale Dulhania Le Jayenge) फिल्म को 1000 सप्ताह तक सिनेमाघरों में दिखाया गया और हाल ही में इसे दोबारा री-रिलीज किया गया। आईएमडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने करीब 20 साल से ज्यादा समय तक थिएटर्स में राज किया है। 

    Photo Credit- Jagran

    शोले फिल्म ने किया बड़े पर्दे पर राज

    अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी जैसे दिग्गज स्टार्स की फिल्म शोले (Sholay Movie) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। यह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में से भी एक है और इसने कई कलाकारों को सुपरस्टार्स के तौर पर स्थापित किया है। आईएमडीबी के अनुसार, रमेश सिप्पी की फिल्म 5 साल से ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में लगी रही थी। 

    Photo Credit- Jagran

    ये भी पढ़ें- कौन हैं Reshma Pathan जो शोले में हेमा मालिनी के लिए बनीं बॉडी डबल, 175 रुपये थी पहली कमाई

    बरसात फिल्म 

    साल 1949 की फिल्म बरसात ने करीब 2 साल तक थिएटर्स में दर्शकों का मनोरंजन किया था। इस फिल्म का निर्देशन बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर ने किया था। फिल्म में राज के साथ नर्गिस ने भी अहम किरदार की भूमिका अदा की। इस कारण फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला। 

    खबरें और भी

    मैंने प्यार किया फिल्म 

    सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी मैंने प्यार किया फिल्म में देखने को मिली। साल 1989 में रिलीज हुई इस मूवी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। यह भाईजान की पहली फिल्म थी और इसके जरिए ही उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी। आईएमडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म 50 सप्ताह यानी करीब 1 साल तक सिनेमाघरों में लगी रही थी।

    कहो ना प्यार है फिल्म

    अभिनेता ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की फिल्म कहो ना प्यार है का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। यह मूवी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी और करीब 1 साल तक इस फिल्म को सिनेमाघरों में दिखाया गया था। इसके अलावा, राजा हिंदुस्तानी, मोहब्बते और हम आपके हैं कौन फिल्म ने भी करीब 1 साल तक सिनेमाघरों में राज किया था।

    ये भी पढ़ें- Year Ender 2024: बॉक्स ऑफिस पर इस साल इन फिल्मों ने किया राज, लिस्ट में शामिल बिग स्टार की मूवीज