Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Year Ender 2024: बॉक्स ऑफिस पर इस साल इन फिल्मों ने किया राज, लिस्ट में शामिल बिग स्टार की मूवीज

    Updated: Fri, 06 Dec 2024 07:00 AM (IST)

    सिनेमा लवर्स को साल 2024 (Bollywood Hit Movies of 2024) में अलग-अलग फिल्मों से मनोरंजन की फुल डोज मिली। इस साल के खत्म होने में अब चंद दिनों का समय बा ...और पढ़ें

    साल 2024 में बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई कई पॉपुलर फिल्में (Photo Credit- Jagran, Instagram)
    साल 2024 में बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई कई पॉपुलर फिल्में (Photo Credit- Jagran, Instagram)

    HighLights

    1. बॉलीवुड फिल्मों के लिए अच्छा रहा साल 2024
    2. बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों ने किया अच्छा प्रदर्शन
    3. स्त्री 2 समेत इन फिल्मों ने की खूब कमाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 के खत्म होने में अब चंद दिनों का समय बाकी है। ऐसे में समय आ गया है कि पीछे मुड़कर इस साल की कुछ सफलताओं को याद किया जाए। सिनेमा लवर्स के लिए 2024 स्पेशल रहा। इस साल एक्शन और कॉमेडी से भरपूर कई बिग स्टार फिल्मों ने लोगों का दिल जीता। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिहाज से भी फिल्मों के लिए यह साल अच्छा साबित हुआ। आइए उन फिल्मों की लिस्ट आपके साथ शेयर करते हैं, जिन्हें इस पूरे साल कमाई के मोर्चे पर सफल रही।

    स्त्री 2 फिल्म

    राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर स्त्री 2 (Stree 2) को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कमाई के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े। इस सफल फिल्म के कलेक्शन को लेकर बात करें तो आईएमडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक, इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 858.4 करोड़ रहा है।

    भूल भुलैया 3

    कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) को भी दर्शकों का प्यार मिला। हालांकि, इसके दूसरे पार्ट को दर्शकों ने ज्यादा बेहतर बताया। इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। 150 करोड़ में बनी इस फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 396.7 करोड़ बताया गया है। वहीं, फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 260.7 करोड़ आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार है।

    ये भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 34: Pushpa 2 की फायर से जलकर राख हुआ मंजुलिका का सिंहासन, बज गया बैंड

    Photo Credit- Instagram

    सिंघम अगेन

    साल 2024 की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में सिंघम अगेन का नाम भी शामिल है। अजय देवगन स्टारर फिल्म के डायलॉग को लोगों ने खासा पसंद किया। बड़े पर्दे पर फिल्म की पूरी कास्ट को सिनेमा लवर्स का प्यार मिला। कलेक्शन के बारे में बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 378.4 करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    फाइटर फिल्म

    ऋतिक रोशन स्टारर फाइटर फिल्म की रिलीज का इंतजार साल 2023 के आखिर से लोग कर रहे थे, इस साल फिल्म रिलीज हुई तो उसे दर्शकों के प्यार की कमी का सामना नहीं करना पड़ा। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 355.4 करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया है।

    वेट्टैयन फिल्म

    रजनीकांत स्टारर वेट्टैयन फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। 10 अक्टूबर को रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों में आकर्षित करने में सफल साबित हुई। इस मूवी के वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह 255.8 करोड़ रहा है।

    इन फिल्मों ने भी किया अच्छा प्रदर्शन

    इसके अलावा, देवरा पार्ट- 1 ने 443.8 करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया। इस लिस्ट में कल्कि 2898 एडी का नाम भी शामिल है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 1052.5 करोड़ का कलेक्शन किया।

    ये भी पढ़ें- Friday Release: OTT पर आने वाला है विकी-विद्या का वो वाला वीडियो, इस हफ्ते सीरीज और फिल्मों का आएगा तूफान