Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shraddha Kapoor: रकुल प्रीत सिंह के बाद श्रद्धा कपूर करने वाली हैं शादी? सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की ये पोस्ट वायरल

    Updated: Sun, 04 Feb 2024 03:48 PM (IST)

    Shraddha Kapoor बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक्टिंग के अलावा अपनी क्यूटनेस के लिए भी फैंस के बीच फेमस हैं। श्रद्धा सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग ...और पढ़ें

    एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (फाइल फोटो). फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (फाइल फोटो). फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं श्रद्धा कपूर
    2. श्रद्धा ने शेयर की नई पोस्ट
    3. एक्ट्रेस की शादी को लेकर लगने लगे कयास

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shraddha Kapoor: बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। जहां, पिछले साल परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra), कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और लिन लैशराम (Lin Laishram) ने शादी कर ली। वहीं, इस साल इस शुभ अवसर की शुरुआत रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) करने वाली हैं। वहीं, इस लिस्ट में बी टाउन की एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ता नजर आ रहा है।

    एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्मों का फैंस को जितना इंतजार रहता है, उतना ही उनके सोशल मीडिया पोस्ट का भी। एक्ट्रेस अक्सर इंस्टाग्राम पर कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। मगर इस बार उन्होंने कुछ ऐसा शेयर किया है, जिससे लोगों के बीच उनकी शादी की चर्चा शुरू हो गई है।

    श्रद्धा कपूर करने वाली हैं शादी?

    श्रद्धा कपूर प्रोफेशनल लाइफ के कारण अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। कभी-कभी पर्सनल लाइफ को लेकर एक्ट्रेस चर्चा का विषय बनी होती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके कैप्शन से उनकी शादी की चर्चा शुरू हो गई है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

    दरअसल, श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा, 'अच्छी लग रही हूं, शादी कर लूं?' इस कैप्शन पर कुछ फैंस ने उन्हें इसकी नसीहत दी है कि उन्हें किससे शादी करनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा, 'आदित्य रॉय कपूर से करना शादी'। एक ने इनकी फोटो पर लिखा, 'सिर्फ अच्छी नहीं, स्वर्ग से उतरी कोई अप्सरा लग रही हो।'

    श्रद्धा कपूर वर्कफ्रंट

    श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्मों की बात करें, तो फैंस उन्हें हिट कॉमेडी हॉरर मूवी 'स्त्री 2' में देखेंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस के 'चंदू चैंपियन' में भी होने की चर्चा है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Sonarika Bhadoria Wedding: टीवी की 'पार्वती' की शादी की रस्में शुरू, 'माता की चौकी' से सामने आई ये फोटो