यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shraddha Kapoor की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे की शादी की ये तस्वीर हुई वायरल, खास रस्म को निभाते दिखे शक्ति कपूर
70-80 के दशक की नामचीन एक्ट्रेस रहीं पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) की फिल्में देखना लोग आज भी काफी पसंद करते हैं। उस जमाने के बड़े-बड़े कलाका ...और पढ़ें

HighLights
- पद्मिनी कोल्हापुरे हैं श्रद्धा कपूर की मौसी
- एक्ट्रेस की शादी की एक तस्वीर वायरल
- कई नामी फिल्मों का हिस्सा रही हैं पद्मिनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज हीरोइनों की जब भी बात होती है, तो उसमें पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) का नाम जरूर शामिल होता है। उन्होंने अपने टाइम पर ऋषि कपूर, राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया। वह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार थीं, जिन्होंने बड़ी से बड़ी हीरोइनों को टक्कर दी।
पद्मिनी कोल्हापुरे को खूबसूरती और मासूमियत का कॉम्बिनेशन कहना गलत नहीं होगा। 80 के दशक में उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। पर्दे पर उनकी केमेस्ट्री उनके साथ के लगभग सभी हीरो के साथ काफी पसंद की जाती थी। इन दिनों उनके 'बिग बॉस 18' में आने की चर्चा है। वह सलमान खान के शो की महंगी और सबसे मजबूत खिलाड़ी बताई जा रही हैं।
पद्मिनी कोल्हापुरे की ये तस्वीर वायरल
'बिग बॉस 18' में आने की चर्चा के बीच पद्मिनी कोल्हापुरे की शादी की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस तस्वीर में शक्ति कपूर भी नजर आ रहे हैं, जो जीजा होने का पूरा फर्ज निभाते देखे जा सकते हैं। बता दें कि पद्मिनी ने प्रदीप उर्फ टुटु शर्मा से 1986 में शादी की थी। शक्ति कपूर ने इस शादी की कई रस्मों में भाग लिया था।
यह भी पढ़ें: Stree 2 Worldwide Collection: बुधवार को 'स्त्री' ने कुचली आमिर खान की बड़ी हिट, अब निशाने पर 6 बड़ी फिल्में

सामने आई तस्वीर में पद्मिनी और प्रदीप शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। उनके पीछे कलश लिए शक्ति कपूर खड़े हैं, जो किसी रस्म को करवाते देखे जा सकते हैं। बता दें कि शक्ति कपूर ने पद्मिनी कोल्हापुरे की बड़ी बहन शिवांगी कोल्हापुरे से शादी की है। इस नाते शक्ति, पद्मिनी के जीजा लगे। पद्मिनी, 'स्त्री 2' एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की मौसी हैं।