Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    40 बार देखी Aashiqui 2, मिल गया Shraddha Kapoor का जबरा फैन, मूवी के लिए करता था ये अजीब काम

    Updated: Sun, 01 Sep 2024 03:44 PM (GMT+05:30)

    Shraddha Kapoor को पॉपुलैरिटी दिलाने में आशिकी 2 (Aashiqui 2) का बड़ा हाथ है। आदित्य रॉय कपूर के साथ श्रद्धा की जोड़ी खूब पसंद की गई थी। इस फिल्म से श ...और पढ़ें

    श्रद्धा कपूर के साथ क्रेजी फैन ने की थी ऐसी हरकत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    श्रद्धा कपूर के साथ क्रेजी फैन ने की थी ऐसी हरकत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. आशिकी 2 में श्रद्धा कपूर ने निभाया था आरोही का किरदार
    2. फिल्म में श्रद्धा संग आदित्य रॉय कपूर ने निभाया था लीड रोल
    3. इस वक्त स्त्री 2 की सफलता का आनंद ले रही हैं श्रद्धा कपूर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्स और उनके क्रेजी फैन मोमेंट किसी से छुपे नहीं हैं। चाहे आमिर खान के लिए रांची से साइकिल पर मुंबई आना है, किसी सेलेब्स को करोड़ों का तोहफा देना हो या फिर शाह रुख खान के घर पर आकर पूल में नहाकर चले जाना हो, सेलेब्स का सामना कई क्रेजी फैंस से हुआ है। श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) का भी एक क्रेजी फैन हुआ करता था।

    बात साल 2013 की है, जब श्रद्धा कपूर की पहली हिट फिल्म आशिकी 2 (Aashiqui 2) रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने श्रद्धा को रातोंरात स्टार बना दिया था। आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) के साथ श्रद्धा की जोड़ी छा गई थी। फिल्म में उन्होंने आरोही का किरदार निभाया था। आशिकी 2 की सफलता के बाद एक फैन आरोही उर्फ श्रद्धा का दीवाना हो गया था।

    40 बार देखी फैन ने मूवी

    एक मेल फैन को आशिकी 2 में आरोही इतनी पसंद आई थी कि उसने 40 बार मूवी देख ली थी। यही नहीं, उस वक्त उस फैन को श्रद्धा कपूर का फोन नंबर भी मिल गया था। वह जब भी आशिकी 2 देखने जाता, तब श्रद्धा कपूर को पर्सनल नंबर पर मैसेज करता है और बोलता कि वह सिर्फ उनके लिए ही फिल्म देखता है। यही नहीं, फैन उन्हें श्रद्धा नहीं बल्कि आरोही नाम से ही बुलाता था। 

    यह भी पढ़ें- Stree 2 एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने छोड़ा पापा का घर, बनेंगी Akshay Kumar की पड़ोसन?

    Aashiqui 2

    श्रद्धा को करता था मैसेज

    कहा जाता है कि उस वक्त श्रद्धा कपूर को फैन का ये जेस्चर पसंद आया था, लेकिन वह उसे जवाब देने से बचती थीं क्योंकि ऐसी अजीब हरकत से एक्ट्रेस के परिवार और दोस्त डर गए थे और उन्होंने श्रद्धा से रिप्लाई न करने की सलाह दी थी। 

    खबरें और भी

    Shraddha Kapoor

    श्रद्धा कपूर का अपना फेवरेट कैरेक्टर

    इन दिनों श्रद्धा कपूर अपनी हालिया रिलीज हॉरर-कॉमेडी मूवी स्त्री 2 (Stree 2) की सफलता एन्जॉय कर रही हैं। 14 अगस्त की शाम को रिलीज हुई फिल्म ने अब तक साढ़े चार सौ करोड़ के करीब कारोबार कर लिया है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिनेत्री ने बताया था कि अब तक का उनका सबसे फेवरेट कैरेक्टर आशिकी 2 का आरोही है। 

    यह भी पढ़ें- Shraddha Kapoor के फैन ने रखी अजीबो गरीब डिमांड, "Stree" बोली - खूबसूरती बर्दाशत नहीं कर पाओगे