Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ओह Stree अब तो ठहर जा! Priyanka Chopra को पीछे छोड़ने के बाद दो दिन में Shraddha Kapoor के बढ़े इतने फॉलोअर्स

    Updated: Mon, 26 Aug 2024 12:26 PM (IST)

    श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इस वक्त बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी रूल कर रही हैं। क्रिकेटर विराट कोहली के बाद इंडियन सेलिब्रिटीज में उनके ...और पढ़ें

    इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर के दो दिनों में बढ़े तीन लाख फॉलोअर्स/ फोटो- Jagran Graphics
    इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर के दो दिनों में बढ़े तीन लाख फॉलोअर्स/ फोटो- Jagran Graphics

    HighLights

    1. सोशल मीडिया क्वीन बनी Stree श्रद्धा कपूर
    2. प्रियंका चोपड़ा को दो दिन पहले छोड़ा पीछे
    3. दो दिनों में ही बढ़ गए इतने लाख फॉलोअर्स

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इस वक्त बॉक्स ऑफिस की क्वीन बन चुकी हैं। स्त्री 2 (Stree 2) ने उन्हें वो सफलता दिलाई, जो इससे पहले उन्हें कोई और फिल्म शायद ही दिला पाई हो। 'एक विलेन' एक्ट्रेस की हॉरर कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है।

    वीकेंड पर तो स्त्री ने इस कदर कब्जा किया हुआ है कि अक्षय कुमार की खेल-खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा को कमाई का कोई मौका नहीं मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर तो स्त्री की धाक है ही, लेकिन इसके साथ सोशल मीडिया पर भी श्रद्धा कपूर छाई हुई हैं।

    प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़ने के बाद महज दो दिनों के अंदर ही उनके फॉलोअर्स की लिस्ट जिस तरह से बढ़ी है, वह हैरान करने वाली है।

    इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर के दो दिन में बढ़े इतने फॉलोअर्स

    श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने एक खास बातचीत में खुद ये बताया था कि वह अपना इंस्टाग्राम खुद हैंडल करती हैं। वह अपने फैंस के मैसेज का भी जवाब देती हैं। स्त्री 2 के आने से पहले वह फॉलोअर्स के मामले में दीपिका पादुकोण-आलिया भट्ट और कटरीना कैफ से तो आगे थीं, लेकिन स्त्री 2 की रिलीज के बाद उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को भी पीछे छोड़ दिया है।

    यह भी पढ़ें: Rajkummar Rao नहीं, ये बॉलीवुड एक्टर बनने वाला था Stree का 'बिक्की', दिल में है ठुकराने का पछतावा

    दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर उनकी 91.9 मिलियन फॉलोअर्स की लिस्ट थी, जो अब बढ़कर 92.2 मिलियन हो चुकी है। उनके दो दिन में तकरीबन तीन लाख के करीब इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ गए हैं और ये संख्या लगातार बढ़ रही है।

    खबरें और भी

    हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी स्त्री 2

    श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी स्टारर स्त्री 2 इस साल की हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इस मूवी ने कमाई के मामले में शैतान-मुंज्या और फाइटर को तो पीछे छोड़ा ही है, लेकिन इस फिल्म ने दीपिका पादुकोण और प्रभास स्टारर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को भी हिंदी भाषा में कलेक्शन के मामले में मात दे दी है।

    ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। सिर्फ 11 दिनों में इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 402 करोड़ की कमाई कर ली है।

    यह भी पढ़ें: 'बात खुलेगी तो दूर तक जाएगी', श्रद्धा कपूर को Stree 2 की सफलता का क्रेडिट मिलना 'बिट्टू' को नहीं आया रास?