Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajkummar Rao नहीं, ये बॉलीवुड एक्टर बनने वाला था Stree का 'बिक्की', दिल में है ठुकराने का पछतावा

    Updated: Mon, 26 Aug 2024 10:19 AM (GMT+05:30)

    राजकुमार राव भले ही 14 साल से इंडस्ट्री में अपने अभिनय का जलवा दिखा रहे हैं लेकिन उनकी किस्मत चमकाने का पूरा श्रेय स्त्री (Stree) को जाता है। विक्की क ...और पढ़ें

    राजकुमार राव की जगह ये हीरो बनता स्त्री का विक्की। फोटो क्रेडिट- एक्स
    राजकुमार राव की जगह ये हीरो बनता स्त्री का विक्की। फोटो क्रेडिट- एक्स

    HighLights

    1. स्त्री में राजकुमार राव ने निभाया विक्की का किरदार
    2. राजकुमार राव से पहले किसी और को मिली थी स्त्री
    3. स्त्री ठुकराने का बॉलीवुड एक्टर को था अफसोस

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक किरदार किसी को फर्श से अर्श तक पहुंचाने के लिए काफी है। यूं तो सितारे किसी एक फिल्म को चुनने और ठुकराने में 10 बार सोचते हैं, मगर कुछ फैसले गलत साबित हो जाते हैं। जैसे सुपरहिट फिल्म स्त्री में विक्की का किरदार ठुकराना। बी-टाउन के एक हैंडसम हंक को स्त्री में राजकुमार राव से पहले विक्की के किरदार के लिए चुना गया था। मगर उन्होंने फिल्म को ठुकरा दिया था।

    ये अभिनेता कोई और नहीं बल्कि विक्की कौशल (Vicky Kaushal) हैं। उरी स्टार ने खुद एक इंटरव्यू में रिवील किया था कि राजकुमार राव से पहले स्त्री में 'बिक्की' बनने का मौका उन्हें मिला था, लेकिन उन्होंने फिल्म को ठुकरा दी। इस बात का उन्हें काफी अफसोस भी था। उन्होंने इसकी वजह बताई थी।

    विक्की कौशल ने क्यों ठुकराई स्त्री?

    दरअसल, हुआ यूं कि विक्की कौशल के सामने दो फिल्मों का करने का ऑप्शन था। जब उन्होंने मनमर्जियां (2018) को साइन कर लिया था तब उनके पास स्त्री का भी ऑफर आया था, लेकिन विक्की कौशल ने मनमर्जियां के चलते स्त्री को ठुकरा दिया था। वोग को दिए एक थ्रोबैक इंटरव्यू में उन्होंने इसका खुलासा किया था। जब उनसे एक ऐसी फिल्म के बारे में पूछा गया जिसे ठुकराने के बाद उन्हें अफसोस हुआ। तब अभिनेता ने कहा-

    स्त्री, ऐसा इसलिए क्योंकि मैं मनमर्जियां कर रहा था।

    यह भी पढ़ें- क्या आपको पता? Stree 2 के 'जना' ने की है Mirzapur की कास्टिंग, 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई' से भी है कनेक्शन

    फ्लॉप थी मनमर्जियां

    दिलचस्प बात यह है कि स्त्री में भी उन्हें विक्की का किरदार निभाना था और मनमर्जियां में भी। खैर, भले ही मनमर्जियां बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन विक्की कौशल को अपनी अदाकारी के लिए तारीफें मिली थीं। इस फिल्म में उन्होंने तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के साथ स्क्रीन शेयर किया था।

    खबरें और भी

    स्त्री 2 ने पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा

    बात करें स्त्री की तो दिनेश विजन निर्मित फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कारोबार किया था। 6 साल बाद स्त्री का सीक्वल धमाल मचा रहा है। वर्ल्डवाइड फिल्म ने 500 करोड़ के पार कमाई कर डाली है। फिल्म में राजकुमार राव के साथ श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी लीड रोल में हैं।

    यह भी पढ़ें- 'खेतों में क्यों बुलाया था', जब सवाल सुनकर सोच में पड़े राजकुमार राव, Stree ने यूं किया 'विक्की' का बचाव