विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'खेतों में क्यों बुलाया था', जब सवाल सुनकर सोच में पड़े राजकुमार राव, Stree ने यूं किया 'विक्की' का बचाव

Published: Sun, 25 Aug 2024 04:13 PM (GMT+05:30)

स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। 15 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म के गानों आज ...और पढ़ें

'स्त्री' श्रद्धा कपूर ने किया राजकुमार राव का बचाव/ फोटो- Youtube
'स्त्री' श्रद्धा कपूर ने किया राजकुमार राव का बचाव/ फोटो- Youtube

HighLights

  1. 'खेतों में आई' नहीं गाना Youtube पर है नंबर 1
  2. राजकुमार रिपोर्टर का सवाल सुनकर हुए चुप
  3. स्त्री श्रद्धा कपूर ने बीच में आकर किया बचाव

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्त्री 2 (Stree 2) बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त राज कर रही है। इस फिल्म के आगे अक्षय कुमार से लेकर जॉन अब्राहम सहित कई सितारों का स्टारडम फीका पड़ गया है। साल 2018 में जितनी 'स्त्री' को सफलता मिली थी, उससे दोगुनी सक्सेस इसके पार्ट 2 को मिली।

कल्कि 2898 एडी जैसी और डंकी जैसी फिल्मों को रौंदकर ये फिल्म बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रही है। फिल्म में सरकटे और स्त्री के बीच की लड़ाई देखने में लोगों को जितना मजा आया, उतना ही थिएटर में वह फिल्म के गानों पर भी थिरके।

इस फिल्म का एक गाना 'काटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं' सबकी जुबान पर चढ़ चुका है। थिएटर में खड़े होकर लोग इस गाने पर डांस कर रहे हैं। अब हाल ही में राजकुमार राव से जब मजाकिया अंदाज में ये पूछा गया कि उन्होंने 'खेतों' ही क्यों बुलाया, तो एक्टर थोड़ा सा हिचकिचा गए, लेकिन 'स्त्री' ने उन्हें यहां भी बचा लिया।

गाने पर किए सवाल में फंसे राजकुमार राव

स्त्री 2 का गाना 'खेतों में तू आई नहीं' लोगों को बेहद पसंद आ रहा है, इसके स्टेप्स भी काफी यूनिक है। फिल्म की रिलीज से पहले ही भोजपुरी स्टार पवन सिंह की आवाज में गाया ये गाना लोगों की जुबान पर चढ़ गया था।

यह भी पढ़ें: Stree 2 Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई 'स्त्री 2', दुनियाभर में पार कर लिया ये आंकड़ा

जब राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अपनी मूवी स्त्री 2 का प्रमोशन कर रहे थे, तो अचानक ही एंकर और रिपोर्टर शुभांकर मिश्रा ने पूछा 'लोग पूछ रहे हैं, खेतों में क्यों बुलाया था', जिसे सुनकर राजकुमार राव दो मिनट सोचते हैं और फिर कहते हैं,

"ये जवाब तो आपको अमिताभ श्रीवास्तव से ही मिलेगा, क्योंकि उन्होंने ही ये गाना लिखा है। उनसे पूछना पड़ेगा कि उन्होंने खेतों में ही क्यों बुलवाया"।

'विक्की' की जगह 'स्त्री' श्रद्धा ने दिया मजेदार जवाब

फिल्म में हमने देखा कि जब भी विक्की (Rajkummar Rao) पर कोई मुसीबत आती है, तो स्त्री उनके बचाव के लिए आ जाती है। यहां पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलना, जब राजकुमार इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए, तो स्त्री श्रद्धा कपूर ने उनका बचाव करते हुए कहा, "उसे सनफ्लावर पसंद है, इसलिए स्त्री को खेतों में बुलाया था"।

आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना इस फिल्म ने दुनियाभर में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Stree 2 Box Office Day 9: सरकटे के आतंक ने 'स्त्री' को बनाया मालामाल, पैसों से भरी मेकर्स की जेब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।