यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Stree 2 Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई 'स्त्री 2', दुनियाभर में पार कर लिया ये आंकड़ा
हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 (Stree 2 Box Office Collection) में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव ने अपनी अदाकारी से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है। ...और पढ़ें

HighLights
- 10 दिन के अंदर स्त्री 2 हुई मालामाल
- दुनियाभर में स्त्री 2 का चल रहा राज
- स्त्री 3 की तैयारी में हैं अमर कौशिक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉरर फिल्मों की डिमांड तो है, लेकिन कई बार फिल्म की कहानी या फिर डर का माहौल दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित नहीं कर पाता है। मगर स्त्री 2 (Stree 2) ने दर्शकों को डराया भी और हंसाया भी। यही वजह है कि स्त्री 2 सबसे ज्यादा कमाई वाली हॉरर फिल्मों में टॉप पर है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड एक इतिहास रच दिया है।
स्त्री 2 हॉरर होने के साथ-साथ कॉमेडी और ह्यूमर से भरी फिल्म है, जिसका निर्देशन अमर कौशिक (Amar Kaushik) ने किया है। फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 2018 में आई स्त्री का सीक्वल है। स्त्री 2 ने पहली फिल्म से दोगुना कमाई कर चुकी है और रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला जारी है।
वर्ल्डवाइड में स्त्री 2 ने मचाया कोहराम
स्त्री की सफलता के बाद सीक्वल का 6 साल से इंतजार था। ऐसे में थिएटर्स में दर्शकों का हुजूम उमड़ना तो तय था लेकिन ओपनिंग कलेक्शन 64 करोड़ पहुंच जाएगा, ये थोड़ा शॉकिंग था। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म जबरदस्त कारोबार कर रही है। एक तरफ जहां स्त्री 2 का कारोबार भारत में 400 करोड़ के करीब पहुंचने वाला है, दूसरी ओर वर्ल्डवाइड इस मूवी ने एक बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है।
यह भी पढ़ें- Stree 2 Box Office Day 10: 'सरकटे के आतंक' से थर्राया बॉक्स ऑफिस, दूसरे शनिवार को कमाई में लंबी छलांग
स्त्री 2 ने 10 दिन में बनाया रिकॉर्ड
अभी तक स्त्री 2 साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस मूवी ने शैतान, फाइटर और क्रू समेत सभी फिल्मों को पछाड़ दिया है। मात्र 10 दिन में दिनेश विजन निर्मित फिल्म 500 करोड़ पार कर चुकी है। रविवार को मेकर्स द्वारा जारी डाटा के मुताबिक, स्त्री 2 ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 505 करोड़ कर लिए हैं। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 361 करोड़ है।
खबरें और भी
स्त्री 2 की कहानी की बात करें तो यह स्त्री के सबसे बड़े दुश्मन की कहानी है जो सीक्वल में सरकटा बनकर चंदेरी में कोहराम मचाता है। सरकटा चंदेरी की लड़कियों को अगवाह कर रहा है, जिसका पता राजकुमार राव समेत बाकी चंदेरी वासियों को उस वक्त चलता है जब अपारशक्ति खुराना की गर्लफ्रेंड गायब हो जाती है। इसके बाद एंट्री श्रद्धा कपूर की होती है। फिल्म में राजकुमार राव ने अपनी मंडली के साथ मिलकर जिस तरह सरकटा का खात्मा किया, वो देखना वाकई दिलचस्प है।