विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Stree 2 Box Office Day 10: 'सरकटे के आतंक' से थर्राया बॉक्स ऑफिस, दूसरे शनिवार को कमाई में लंबी छलांग

Published: Sun, 25 Aug 2024 08:38 AM (IST)

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर मूवी स्त्री 2 रिलीज के बाद से ही तबाही मचा रही है। सीक्वल ने ...और पढ़ें

10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर चला स्त्री 2 का जादू। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर चला स्त्री 2 का जादू। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 500 करोड़ के करीब पहुंची स्त्री 2
  2. दुनियाभर में चल रहा स्त्री का जादू
  3. अमर ने किया स्त्री 2 का निर्देशन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 में भूतिया फिल्मों का ही राज चल रहा है। हॉरर के सामने बड़ी से बड़ी एक्शन, रोमांटिक और कॉमेडी फिल्मों का भी बस नहीं चल रहा है। पहले शैतान ने तबाही मचाई, फिर मुंज्या और अब स्त्री 2 का कहर देखने को मिल रहा है। फिल्म जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ रही है।

15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई स्त्री 2 (Stree 2) साल 2018 में आई फिल्म स्त्री का सीक्वल है। 6 साल से ही फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार था। आखिरकार मूवी ने थिएटर्स में एंट्री मारी और दर्शकों के दिलों पर छा गई। 64 करोड़ के साथ स्त्री 2 जहां साल की सबसे बड़ी ओपनर बन गई, वहीं एक हफ्ते बाद भी क्रेज खत्म नहीं हो रहा है। शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल आया है।

बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 का राज

स्त्री 2 का पहला वीकेंड एकदम धमाकेदार रहा। पहले वीकेंड में ही फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था। अब दूसरा वीकेंड शुरू हो गया है और दूसरे शनिवार को ही फिल्म की कमाई ने आसमान छू लिया है। 10वें दिन फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन किया है। 

यह भी पढ़ें- Stree 2 Box Office Day 9: सरकटे के आतंक ने 'स्त्री' को बनाया मालामाल, पैसों से भरी मेकर्स की जेब

View this post on Instagram

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, राजकुमार राव स्टारर स्त्री 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दूसरे शनिवार को 32.5 करोड़ का कारोबार किया है। यह पिछले चार दिनों के मुकाबले सबसे अच्छा कारोबार रहा है। हालांकि, यह शुरुआती आंकड़े हैं। सही नंबर्स इससे ज्यादा या कम भी हो सकते हैं। 

दुनियाभर में छाई स्त्री

हॉरर और कॉमेडी से भरी स्त्री 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन के अंदर साढ़े तीन सौ करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जमकर तबाही मचा रही है। दुनियाभर में स्त्री 2 का कारोबार 456 करोड़ पहुंच गया है।

दमदार कहानी और कलाकार 

बात करें फिल्म की कहानी की तो इस बार चंदेरी का सामना स्त्री नहीं बल्कि सरकटे से हुआ है। श्रद्धा कपूर, स्त्री की बेटी हैं, जो पहली फिल्म में पहेली बना हुआ था। राजकुमार राव ने जैसे चंदेरी को स्त्री से बचाया, वैसे सरकटे का भी खात्मा किया। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे कलाकारों ने भी अपनी अदाकारी से किरदार में जान फूंक दी। 

यह भी पढ़ें- Stree 2 vs Kalki: प्रभास की 'कल्कि' पर भारी पड़ी 'स्त्री 2', 8वें दिन कमाई में छोड़ा कोसों दूर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।