Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stree 2 के बाद Shraddha Kapoor की हुई चांदी, इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में प्रियंका चोपड़ा से निकलीं एक कदम आगे

    Updated: Sat, 24 Aug 2024 04:22 PM (IST)

    Shraddha Kapoor बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में शुमार हो गई हैं। वह इन दिनों स्त्री 2 (Stree 2) की सफलता को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। लोगों ने उन् ...और पढ़ें

    इंस्टाग्राम फॉलोइंग में प्रियंका चोपड़ा से आगे निकलीं श्रद्धा कपूर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    इंस्टाग्राम फॉलोइंग में प्रियंका चोपड़ा से आगे निकलीं श्रद्धा कपूर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. दूसरी सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली दूसरी सेलेब्स
    2. प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में श्रद्धा से पीछे
    3. स्त्री 2 के बाद श्रद्धा ने पीएम मोदी को पछाड़ा था

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कोई शक नहीं है कि श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) बी-टाउन की सबसे पसंदीदा सेलिब्रिटीज में से एक हैं। अदाकारी ही नहीं, लोग उनकी चिट-चैट भी काफी पसंद करते हैं। यूं तो वह खुद सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं और मीम्स मटेरियल पोस्ट करती रहती हैं, लेकिन स्त्री 2 (Stree 2) ने उन्हें इंटरनेट पर और पॉपुलर बना दिया है। 

    श्रद्धा कपूर इंस्टाग्राम पर भारत की सबसे पॉपुलर सेलेब्स में से एक हैं। कुछ समय पहले ही श्रद्धा ने 90 मिलियन फॉलोअर्स के साथ कई बड़े सेलेब्स को पीछे कर दिया था, लेकिन स्त्री 2 (Stree 2) की रिलीज के बाद वह भारत की दूसरी सबसे ज्यादा फॉलो करने वालीं सेलिब्रिटी बन गई हैं।

    प्रियंका चोपड़ा से आगे श्रद्धा कपूर

    इंस्ट्रेक के मुताबिक, स्त्री 2 की रिलीज से पहले इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर के 90 मिलियन फॉलोअर्स थे, लेकिन 15 अगस्त को जैसे ही फिल्म रिलीज हुई श्रद्धा कपूर की तो चांदी हो गई। श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम हैंडल पर फॉलोअर्स की बाढ़ आ गई। पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पछाड़ा और अब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को।

    यह भी पढ़ें- Stree 2 में श्रद्धा कपूर के किरदार से इम्प्रेस हुए मेकर्स, प्रीक्वल को लेकर दे दिया ये बड़ा अपडेट!

    श्रद्धा कपूर बनीं दूसरी सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली स्टार

    भारत में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले टॉप 3 सेलिब्रिटीज विराट कोहली (270 मिलियन), प्रियंका चोपड़ा (91.8 मिलियन) और नरेंद्र मोदी (91.3 मिलियन) थे। मगर अब श्रद्धा ने पीएम मोदी और प्रियंका दोनों को ही पीछे कर दिया है।

    खबरें और भी

    Priyanka Chopra Instagram

    स्त्री 2 की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर की फैन-फॉलोइंग ऐसे बढ़ी गई कि वह भारत की दूसरी सेलिब्रिटी बन गई हैं, जिन्हें लोग विराट कोहली के बाद सबसे ज्यादा फॉलो करते हैं। इस वक्त श्रद्धा के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स 91.9 मिलियन हो गए हैं।

    Shraddha Kapoor Insta

    श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्में

    स्त्री 2 की अपार सफलता के बाद श्रद्धा कपूर अगली फिल्मों में जान फूंकने के लिए तैयार हैं। वह आने वाले समय में चालबाज इन लंदन, स्त्री 3, नो एंट्री सीक्वल और केटीना (KTina) जैसी फिल्में हैं। अभी इनमें से किसी भी मूवी की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। 

    यह भी पढ़ें- Stree 2 स्टार Shraddha Kapoor ने अब तक क्यों नहीं किया खान तिकड़ी संग काम? एक्ट्रेस ने बताई वजह