यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shraddha Kapoor ने सलमान खान की मूवी का ठुकराया था ऑफर, Stree 2 एक्ट्रेस का 16 की उम्र में बन सकता था करियर
श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक हिट फिल्में दे रही हैं। तू झूठी मैं मक्कार के बाद अब हाल ही में उनकी फिल्म स्त्री 2 (Stree 2 ...और पढ़ें

HighLights
- क्यों श्रद्धा कपूर ने ठुकराया था सलमान का ऑफर
- सलमान खान के साथ काम करने से किया था इनकार
- 16 साल की उम्र में श्रद्धा कपूर का होता बड़ा डेब्यू
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर फिलहाल अपनी फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता को एन्जॉय कर रही हैं। 15 अगस्त को रिलीज हुई उनकी मूवी बॉक्स ऑफिस पर कहर ढहा रही है। पहले वीकेंड तक ही फिल्म 150 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। पिछले कुछ सालों में श्रद्धा कपूर की कम फिल्में रिलीज हुई हैं, लेकिन सभी फिल्मों ने अच्छा कलेक्शन किया है।
शक्ति कपूर की लाडली श्रद्धा ने तू झूठी मैं मक्कार, बागी और स्ट्रीट डांसर 3 जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। साल 2010 में उन्होंने फिल्म 'तीन पत्ती' से इंडस्ट्री में कदम रखा था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर की तरह ही सलमान खान श्रद्धा कपूर को भी बॉलीवुड में लॉन्च करना चाहते थे।
16 साल की उम्र में सलमान खान ने ऑफर की थी फिल्म
श्रद्धा कपूर ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि जब वह महज 16 साल की उम्र की थी, उस समय उनके पास सलमान खान ने मूवी ऑफर की थी।
यह भी पढ़ें: Stree 2 की शूटिंग के दौरान Shraddha Kapoor के होटल में बंदरों ने मचाया था आतंक, कीमती चीज कर दी थी गायब
उन्होंने बताया कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती थीं, इस वजह से उन्होंने मूवी का ऑफर ठुकरा दिया। स्त्री 2 एक्ट्रेस ने कहा,
"मुझे लगता है कि 15-16 की उम्र इस प्रोफेशन में आने के लिए बहुत कम है और उस वक्त मैं अपनी स्कूलिंग पूरी करके कॉलेज करना चाहती थी। मुझे नहीं लगता कि उस समय पर मिले मूवी के ऑफर्स मेरी सफलता को किसी भी तरह से डिफाइन कर सकते हैं। हालांकि, इस ऑफर को ठुकरा कर सिर्फ पढ़ाई पर फोकस करना मुश्किल था, क्योंकि सलमान खान के साथ काम करने का अवसर मिलना बहुत बड़ी बात है"।
स्नेहा उल्लाल नहीं श्रद्धा कपूर को लेना चाहते थे सलमान खान
आपको बता दें कि सलमान खान ने श्रद्धा कपूर को साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'लकी- नो टाइम फॉर लव' ऑफर की थी। बॉलीवुड के गलियारों में ऐसी अफवाहें उड़ती थीं कि स्नेहा उल्लाल को सलमान ने इस मूवी में इसलिए कास्ट किया था, क्योंकि उनकी शक्ल ऐश्वर्या राय से मिलती-जुलती थी।
.jpg)
खबरें और भी
हालांकि, ऐसा नहीं है, क्योंकि स्नेहा से पहले फिल्म का ऑफर श्रद्धा के पास गया था और दबंग खान मूवी में किसी फ्रेश फेस को कास्ट करना चाहते थे।
यह भी पढ़ें: Stree 2 Cast Fees: चंदेरी के रक्षक और 'स्त्री' की फीस इत्तु सी! मेकर्स ने पैसों में कर डाली कंजूसी