Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stree 2 की शूटिंग के दौरान Shraddha Kapoor के होटल में बंदरों ने मचाया था आतंक, कीमती चीज कर दी थी गायब

    Updated: Sun, 18 Aug 2024 10:43 AM (IST)

    श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 को समीक्षकों और दर्शकों से बेहद प्यार मिल रहा है। जो भी इस मूवी को देखकर थिएटर के बाहर आ रहा है वह स्टारकास्ट के काम की ...और पढ़ें

    स्त्री और बंदरों का आमना-सामना/ फोटो- Instagram
    स्त्री और बंदरों का आमना-सामना/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. जब श्रद्धा कपूर के होटल में घुस आए थे बंदर
    2. होटल में शुरू हुआ था स्त्री वर्सेज बंदरों का गेम
    3. बंदर उठाकर ले गए थे स्त्री की पसंदीदा चीज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ने महज 2 दिनों के अंदर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा क्रॉस कर लिया है। लोगों को ये फिल्म बेहद पसंद आ रही है।

    मूवी में सरकटे का आतंक से गांव वाले बेहद परेशान नजर आए, जिनकी रक्षा करने का जिम्मा स्त्री ने उठाया। हालांकि, असल लाइफ में खुद स्त्री उर्फ श्रद्धा कपूर(Shraddha Kapoor) बंदरों से अपनी कीमती चीज बचाने में असफल रहीं। एक्ट्रेस ने स्त्री 2 की शूटिंग के दौरान के शुरुआती दिनों के बारे में शेयर किया।

    बंदर की जोड़ी ने कर दिया था 'स्त्री' को परेशान

    श्रद्धा कपूर ने मिस मालिनी से हुई खास बातचीत में बताया कि जब वहां स्त्री 2 (Stree 2) की शूटिंग कर रही थी, तो उनके होटल में एक बंदरों का जोड़ा घुस आया था। ये तो हम सब जानते हैं कि श्रद्धा कपूर खाने की कितनी शौकीन हैं। ऐसे में स्त्री 2 की शूटिंग के दौरान वह अपना पसंदीदा स्नैक 'भाकरवाड़ी' भी लेकर गई थीं।

    यह भी पढ़ें: Stree 2 Box Office Day 3: कोई तो रोक लो इस 'स्त्री' को, तीसरे दिन भी आई कमाई की भयंकर सुनामी

    श्रद्धा कपूर ने अपने होटल रूम में उन्हें एक जगह सेटल कर दिया, क्योंकि उन्हें लगा कि कॉर्नर से उसे कोई नहीं उठाएगा। हालांकि, उनका ये अंदाजा तब गलत निकला, जब एक बंदर का जोड़ा उनके रूम में घुस गया और उनका 'भाकरवाड़ी' का बड़ा सा बैग उठाकर ले गया। जब तक श्रद्धा इस पूरे इंसिडेंट को समझ पाती, उससे पहले वो दोनों बंदर वहां से भाग गए।

    खबरें और भी

    shraddha kapoor

    श्रद्धा ने बंदरों को बताया 'प्रोफेशनल चोर'

    श्रद्धा कपूर ने बात को आगे बढ़ाते हुए बंदरों को प्रोफेशनल चोर बताया और साथ ही कहा, "वहां पर स्त्री 2 और बंदरों का सामना हो गया था"। आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर को बतौर अभिनेत्री तो फैंस प्यार करते ही हैं, लेकिन असल जिंदगी में भी एक्ट्रेस का सादगी भरा अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आता है।

    उनके इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट-दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ से ज्यादा फैन फॉलोइंग है। वह हर संडे अपने फैंस के लिए एक पोस्ट जरूर शेयर करती हैं।

    यह भी पढ़ें: Stree 2 Box Office Report: 'स्त्री' बनी बॉक्स ऑफिस की रक्षक, दूसरे दिन कमाई 100 करोड़ पार