विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Stree 2 में श्रद्धा कपूर के किरदार से इम्प्रेस हुए मेकर्स, प्रीक्वल को लेकर दे दिया ये बड़ा अपडेट!

Published: Fri, 23 Aug 2024 04:35 PM (GMT+05:30)

कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुई अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री 2 ने गर्दा उड़ा दिया है। ...और पढ़ें

स्त्री 2 एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Photo Credit: Instagram)
स्त्री 2 एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर रही है स्त्री 2
  2. फिल्म के लेखक ने शेयर की मूवी से जुड़ी बातें
  3. आने वाली फिल्मों में खुलेगा श्रद्धा का राज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'स्त्री 2' को लोगों से काफी प्यार मिल रहा है। 14 अगस्त को रिलीज हुई इस मूवी ने कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। स्त्री देखने के बाद लोगों ने सोचा था कि स्त्री 2 में श्रद्धा के किरदार से जुड़ी उनको शायद ज्यादा जानकारी मिल जाएगी, जैसे उसका नाम क्या है, उसमें सिरकटे को मारने की ताकत क्यों नहीं है।

हालांकि, इसमें ऐसा नहीं देखने को मिला। अब इन सब सवालों पर फिल्म के लेखक निरेन भट्ट ने एक इंटरव्यू में बात की है। राइटर ने बताया है कि भविष्य की फिल्मों में उनकी बैक स्टोरी को दिखाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने किरदारों की कहानियों का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Stree की सक्सेस के बाद डिप्रेशन में चले गए थे जना उर्फ Abhishek Banerjee, हथोड़ा त्यागी ने बदली जिंदगी

श्रद्धा के किरदार पर बनेगी फिल्म?

हाल ही में जूम से बात करते हुए राइटर ने यह खुलासा किया कि टीम ने भविष्य में श्रद्धा कपूर के किरदार की कहानी तलाशने की योजना बनाई है। हां, हम स्त्री की बेटी के रूप में श्रद्धा कपूर की कहानी तलाशेंगे और इसलिए हमने उसका नाम नहीं बताया।

इसके आगे उन्होंने कहा कि मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स के लिए भविष्य की कई योजनाएं बनाई जा रही हैं, लेकिन वह उन्हें शेयर नहीं कर पाएंगे। लेखक ने व्यक्त किया कि स्त्री, भेड़िया और मुंज्या सहित उनकी फिल्मों के सभी किरदार उनके लिए महत्वपूर्ण हैं। हम उनकी कहानियों का विस्तार करने के बारे में सोच रहे हैं। मुझे नहीं पता कि वे कैसे, कब और किन फिल्मों में आएंगे, लेकिन वह आएंगे।

बता दें कि स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर का किरदार स्त्री की बेटी के रूप में सामने आया है। वह राजकुमार राव 'विक्की' को अपना नाम भी बताती है, लेकिन दर्शकों को यह नहीं बताया जाता। फिल्म के लास्ट में वह एक बार फिर रहस्यमय तरीके से गायब हो जाती है। ऐसे में फैंस उनकी पूरी कहानी को जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Rajkummar Rao की पढ़ाई के लिए मां लेती थीं रिश्तेदारों से उधार, स्कूल टीचर्स भरती थीं फीस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।