विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajkummar Rao की पढ़ाई के लिए मां लेती थीं रिश्तेदारों से उधार, स्कूल टीचर्स भरती थीं फीस

Published: Fri, 23 Aug 2024 02:08 PM (IST)

Rajkummar Rao आज भले ही सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों की लिस्ट में शुमार हैं लेकिन सफलता की सीढ़ी चढ़ने से ...और पढ़ें

राजकुमार राव ने संघर्ष के दिनों को किया याद। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
राजकुमार राव ने संघर्ष के दिनों को किया याद। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. स्त्री 2 की सफलता को लेकर चर्चा में राजकुमार राव
  2. फिल्मों से पहले पाई-पाई के लिए तरसे हैं राजकुमार
  3. राजकुमार राव की मां गुजारे के लिए लेती थीं उधार

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने साल 2010 में पहली फिल्म एलएसडी से अपना अभिनय करियर शुरू किया था। उन्होंने 14 साल के करियर में कई बेहतरीन किरदार निभाए हैं और आज वह सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में गिने जाते हैं। हालांकि, इस सफलता से पहले उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी संघर्ष देखा है।

राजकुमार राव का बचपन संघर्ष से गुजरा है। मां गुजारा करने के लिए रिश्तेदारों से पैसे उधार लिया करती थीं। एक समय ऐसा आ गया था कि उनके पास राजकुमार राव की स्कूल फीस भरने के भी पैसे नहीं थे। उस वक्त अभिनेता की स्कूल टीचर ने तीन साल के लिए उनकी फीस भरी थी।

फाइनेंशियल स्ट्रेस से गुजरा राजकुमार का बचपन

एक हालिया इंटरव्यू में राजकुमार राव ने उस दौर को याद किया है। राज शमानी के पॉडकास्ट में स्त्री 2 (Stree 2) के बिक्की उर्फ राजकुमार ने कहा, "मैं एक जॉइन्ट फैमिली में पला-बढ़ा हूं, मेरे दो बड़े सिब्लिंग्स हैं। मेरी शुरुआत सिंपल थी। मैं पैसे के साथ बड़ा नहीं हुआ, इसलिए फाइनेंशियल स्ट्रेस हमेशा बना रहा। ऐसा नहीं था कि हम भूख से मर रहे थे, लेकिन हम बहुत मुश्किल से गुजारा कर रहे थे।"

यह भी पढ़ें- Stree 2 के बिक्की ने 'एनिमल' फिल्म को लेकर किया रिएक्ट, बोले- 'कुछ सीन्स से मुझे दिक्कत है'

टीचर भरती थीं राजकुमार की फीस

स्त्री 2 स्टार ने बताया कि कैसे उनकी मां ने रिश्तेदारों से उधार लेकर उनके स्कूल बुक्स और ट्यूशन फीस का खर्चा मैनेज किया। एक वक्त आ गया कि टीचर्स को उनकी फीस देनी पड़ी। अभिनेता ने कहा, "स्कूल की किताबों और ट्यूशन फीस के लिए वह कभी-कभी हमारे रिश्तेदारों से मदद मांगती थीं। इस तरह उन्होंने हमारा पालन-पोषण किया। दो या तीन साल स्कूल टीचर्ज ने हमारी फीस दी क्योंकि हम तीन थे और स्कूल की फीस के लिए पैसे नहीं थे। वे नहीं चाहते थे कि हमें स्कूल से निकाल दिया जाए, इसलिए उन्होंने हमारे लिए पैसे दिए।"

400 करोड़ के पार बिक्की की फिल्म

राजकुमार राव इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म स्त्री 2 की सफलता का आनंद ले रहे हैं। 15 अगस्त को सिनेमाघरों में आई हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने एक हफ्ते के अंदर 400 करोड़ के पार कमा लिया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर आंकड़ा 300 करोड़ क्रॉस कर चुका है। फिल्म में श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार भी हैं।

यह भी पढ़ें- किसने दिया था 'स्त्री' का टाइटल, Rajkummar Rao से पहले किसे ऑफर हुई थी भूतिया फिल्म?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।