Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stree 2 Box Office Day 9: सरकटे के आतंक ने 'स्त्री' को बनाया मालामाल, पैसों से भरी मेकर्स की जेब

    Updated: Sat, 24 Aug 2024 08:15 AM (IST)

    साल की मच अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 (Stree 2 Box Office Collection) सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर आतंक मचा रही है। फिल्म इस ...और पढ़ें

    स्त्री 2 के 9वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स
    स्त्री 2 के 9वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    HighLights

    1. 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी स्त्री 2
    2. श्रद्धा कपूर स्टारर स्त्री के प्रीक्वल की चल रही बात
    3. अमर कौशल ने किया स्त्री फ्रेंचाइजी का निर्देशन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 6 साल बाद आई स्त्री के सीक्वल ने 2024 को बॉक्स ऑफिस गुलजार कर दिया है। फिल्म रिलीज के बाद से ही एक के बाद एक 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस साल की सबसे बड़ी ओपनर होने के साथ-साथ स्त्री 2 (Stree 2) एक हफ्ते के अंदर 300 करोड़ छूने वाली फिल्म भी बन गई है। दूसरे शुक्रवार को भी फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन किया है।

    साल 2018 में दिनेश विजन एक हॉरर और कॉमेडी फिल्म स्त्री लेकर आए, जो जबरदस्त हिट हुई थी। बिक्की हो या फिर जना, फिल्म के सभी किरदारों ने दर्शकों के दिल पर अमिट छाप छोड़ दी थी। 6 साल बाद फिल्म का सीक्वल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ और इसने अपनी पहली फिल्म का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

    एक तरफ स्त्री ने लाइफटाइम कलेक्शन 129 करोड़ रुपये किया था, वहीं स्त्री 2 ने मात्र 8 दिन के अंदर ही 300 करोड़ के पार कमा लिया है। 9वें दिन फिल्म का हाल कैसा रहा, इसके शुरुआती आंकड़े आपको दंग कर सकते हैं।

    9वें दिन स्त्री 2 का कलेक्शन

    एक हफ्ते के बाद बड़ी से बड़ी फिल्मों की कमाई में तेजी से गिरावट होने की उम्मीद होती है, लेकिन स्त्री 2 के साथ ऐसा होता नहीं दिख रहा है। गुरुवार को 18 करोड़ कमाने के बाद दूसरे शुक्रवार को भी फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन किया है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, अमर कौशिक निर्देशित स्त्री 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 16.5 करोड़ का कारोबार किया है। हालांकि, यह रफ डाटा है। सही आंकड़े इससे ज्यादा या कम भी हो सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Stree 2 vs Kalki: प्रभास की 'कल्कि' पर भारी पड़ी 'स्त्री 2', 8वें दिन कमाई में छोड़ा कोसों दूर

    View this post on Instagram

    A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

    स्त्री 2 की कहानी और कास्ट

    स्त्री 2 की कहानी पहली वाली फिल्म से जुड़ी हुई है। स्त्री को किसने मारा और क्यों, यह स्त्री 2 में साफ हो गया है। सीक्वल में दिखाया गया कि कैसे चंदेरी में स्त्री के सबसे बड़े दुश्मन सरकटा ने आतंक मचा कर रखा है। विक्की अपने साथियों के साथ मिलकर सरकटे से छुटकारा पाने के लिए हर कोशिश कर लेता है। फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी लीड रोल में हैं।

    यह भी पढ़ें- Stree 2 Worldwide Collection: 500 करोड़ की तरफ 'स्त्री' ने बढ़ाए कदम, दुनियाभर में रॉकेट से तेज कमाई