Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stree 2 Day 11 Box Office Collection: अबकी बार 'स्त्री' 400 पार, 11वें दिन झटके में बदले कमाई के समीकरण

    Updated: Sun, 25 Aug 2024 08:22 PM (IST)

    Stree 2 Box Office Collection Day 11 हॉरर कॉमेडी मूवी स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई का सिलसिला जारी है। वीकेंड पर एक बार से राजकुमार राव (Raj ...और पढ़ें

    बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 ने किया कमाल (Photo Credit-X)
    बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 ने किया कमाल (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 का कहर जारी
    2. 400 करोड़ के पार पहुंचा स्त्री का कारोबार
    3. राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की मूवी ने किया कमाल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्लीStree 2 Box Office Report: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) स्टारर फिल्म स्त्री 2 इस समय सिनेमाघरों में फैंस की पहली पसंद बनी हुई है। रिलीज के पहले दिन से हॉरर कॉमेडी स्त्री 2 ने कमाई के मामले में जो बवंडर उठाया है, वो फिलहाल शांत होने का नाम नहीं ले रहा है।

    वीक डे में शानदार लय के साथ कारोबार करने वाली इस मूवी ने वीकेंड पर फिर से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इस बीच स्त्री 2 (Stree 2) की रिलीज के 11वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आ गई, आइए जानते हैं कि इस फिल्म के खाते में दूसरे संडे कितने नोट आए हैं।

    11वें दिन स्त्री 2 की कमाई में भारी उछाल 

    बीते शनिवार 30 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली स्त्री 2 ने रविवार को बंपर कलेक्शन कर दिखाया है। 10वें दिन की तुलना में 11वें दिन निर्देशक अमर कौशिक की इस मूवी के कारोबार में करीब सौ प्रतिशत उछाल आया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के आधार पर स्त्री 2 के 11वें दिन की कमाई की रिपोर्ट सामने आ गई है। 

    ये भी पढ़ें- क्या आपको पता? Stree 2 के 'जना' ने की है Mirzapur की कास्टिंग, 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई' से भी है कनेक्शन

    स्त्री 2 ने रिलीज के दूसरे रविवार को 40 करोड़ का धमाकेदार कारोबार किया है, जो एक रिकॉर्ड है। इसी तरह अब स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। 

    स्त्री 2 कलेक्शन ग्राफ

     दिन          कलेक्शन
      पहला      64.80 करोड़
      दूसरा      35.30 करोड़
      तीसरा      45.70  करोड़
      चौथा      58.20 करोड़
      पांचवा      38.40 करोड़
      छठा      26.80 करोड़
      सातवां      20.40 करोड़
      आठवां      18.20 करोड़
        नौवां      19.33 करोड़
       दसवां      33.80 करोड़
       11वां       40 करोड़
       कुल     400 करोड़

    स्त्री 2 के इस बंपर कलेक्शन परफॉर्मेंस को देखकर ये कहा जा सकता है कि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ये मूवी आने वाले समय में और भी कमाल दिखाएगी। 

    खबरें और भी

    ये भी पढे़ं- Stree 2 Box Office: पुरुषों पर भारी पड़ी 'स्त्री', 10वें दिन बड़े-बड़े एक्टर्स की फिल्मों को चटाई धूल