Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stree 2 Box Office: पुरुषों पर भारी पड़ी 'स्त्री', 10वें दिन बड़े-बड़े एक्टर्स की फिल्मों को चटाई धूल

    Updated: Sun, 25 Aug 2024 06:33 PM (GMT+05:30)

    Stree 2 Day 10 Box Office Report स्त्री 2 की कमाई का ताबड़तोड़ कहर बॉक्स ऑफिस पर जारी है। श्रद्धा कपूर Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव की इस मूवी ने ...और पढ़ें

    स्त्री 2 के आगे सब हुए फेल (Photo Credit-X)
    स्त्री 2 के आगे सब हुए फेल (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. स्त्री 2 का धमाकेदार प्रदर्शन जारी
    2. बॉक्स ऑफिस पर कर डाला कमाल
    3. 400 करोड़ के करीब पहुंची स्त्री 2

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 15 अगस्त को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) का खुमार फिलहाल कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कमाई के मामले में राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की ये मूवी हर रोज सुनामी ला रही है। वीकेंड पर एक बार फिर से स्त्री 2 के कलेक्शन में भारी उछाल देखने को मिला है। 

    दूसरे शनिवार को धमाकेदार कारोबार के साथ स्त्री 2 ने नया रिकॉर्ड बना डाला  है और सनी देओल (Sunny Deol) की गदर 2 (Gadar 2) और शाह रुख खान की जवान (Jawan) जैसी मूवी को पीछे छोड़ दिया है। 

    स्त्री 2 की रिकॉर्डतोड़ कमाई

    पिछले 9 दिन में स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले गजब का तूफान मचा रखा है। 10वें दिन भी स्त्री 2 का कहर जारी रहा है। दूसरे शनिवार को स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 33.80 करोड़ का शानदार कारोबार कर लिया है।

    ये भी पढ़ें- 'खेतों में क्यों बुलाया था', जब सवाल सुनकर सोच में पड़े राजकुमार राव, Stree ने यूं किया 'विक्की' का बचाव

    ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस बात की जानकारी दी है कि दूसरे शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई के मामले में स्त्री 2 ने कई बड़े-बड़े अभिनेताओं को मूवीज को धूल चटा दी है, जिसकी लिस्ट इस प्रकार है।

       फिल्म    दूसरा शनिवार कलेक्शन
       स्त्री 2       33.40 करोड़
       एनिमल       32.47 करोड़
       गदर 2       31.07 करोड़
       जवान       30.10 करोड़
       बाहुबली 2       26.50 करोड़
       द कश्मीर फाइल्स       24.80 करोड़
       पठान       22.50 करोड़

    400 करोड़ पर स्त्री 2 की नजर

    जिस तरह से रिलीज के 10वें दिन स्त्री 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भारी उछाल देखने को मिला है। उससे ये कहा जा सकता है कि रिलीज के 121वें दिन ये मूवी करीब 40 करोड़ की कमाई कर सकती है और इसके साथ ही स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ के क्लब में एंट्री ले लेगी। अब तक फिल्म का कलेक्शन 360 करोड़ हो गया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Stree 2 Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई 'स्त्री 2', दुनियाभर में पार कर लिया ये आंकड़ा