यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shraddha Kapoor Dating Rumour: श्रद्धा की जिंदगी में फिर लौटा प्यार, इस शख्स को डेट कर रही हैं 'आशिकी-3'स्टार?
Shraddha Kapoor Dating Rumour श्रद्धा कपूर के फैंस उन्हें बहुत प्यार करते हैं। एक्ट्रेस जब भी कुछ करती हैं तो वह तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता ...और पढ़ें

HighLights
- श्रद्धा कपूर की जिंदगी में फिर लौटा प्यार
- इस शख्स को डेट कर रही हैं 'तू झूठी, मैं मक्कार' एक्ट्रेस
- 4 साल तक रोहन श्रेष्ठा के साथ रहा है रिश्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। Shraddha Kapoor Dating Rumour: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर उन एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शुमार हैं, जो अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखने की कोशिश करती हैं। उनकी लव लाइफ के किस्से कम ही मीडिया में सुनने को मिलते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने चार साल तक सेलिब्रिटीज फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को 'तू झूठी, मैं मक्कार' एक्ट्रेस ने डेट किया है।
हालांकि, बीते साल 2022 में दोनों की राहें अलग हो गयीं। अब एक लंबे समय बाद श्रद्धा कपूर एक बार फिर से अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी लाइफ में एक नए शख्स की एंट्री हुई है।
इस शख्स को डेट कर रही हैं श्रद्धा कपूर
इंस्टेंट बॉलीवुड ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्रद्धा कपूर की डेटिंग की जानकारी शेयर की है। उन्होंने जानकारी शेयर करते हुए बताया कि श्रद्धा कपूर पिछले काफी समय से फिल्म राइटर राहुल मोड़ी को डेट कर रही हैं। आपको बता दें कि राहुल इंडस्ट्री के लोकप्रिय राइटर्स में से एक हैं।
उन्होंने श्रद्धा कपूर की लास्ट रिलीज फिल्म 'तू झूठी, मैं मक्कार' की स्क्रिप्ट भी लिखी थी। इस फिल्म के अलावा राहुल निर्देशक लव रंजन की कई फिल्मों, जैसे-प्यार का पंचनामा, सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी फिल्मों की भी स्क्रिप्ट लिखी थी। सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर की जिंदगी में नया प्यार आने के बाद यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।
खबरें और भी
सोशल मीडिया पर श्रद्धा की लव लाइफ पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया यूजर्स श्रद्धा कपूर की डेटिंग की खबर सामने आने के बाद तरह-तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "अगर वह किसी को डेट कर रही हैं, तो आप लोगों को क्या दिक्कत है। वह हैंडसम और बहुत प्यारा इंसान है, उन्हें डेट करने दो"।
दूसरे यूजर ने लिखा, "ये दोनों बॉलीवुड के क्यूट कपल बनेंगे"। अन्य यूजर ने लिखा, "अगर ये सच है, तो श्रद्धा कपूर उन्हीं से ही शादी करेंगी"।
आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर का कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जहां दोनों गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। आशिकी 2 के 'आरोही' और 'राहुल' को साथ में एक लंबे समय बाद देखकर फैंस के चेहरे खिल उठे थे।