Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लग्जरी कारों से खचाखच भरा है Shraddha Kapoor का गैराज, किसी की कीमत 5 लाख तो किसी की 4 करोड़!

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 06:44 PM (IST)

    सितारों की लग्जरी गाड़ियों के प्रति दीवानगी से हर कोई वाकिफ है। गैराज में शानदार कारों का कलेक्शन रखने वालों में श्रद्धा कपूर भी है, जिनके पास कई लग्ज ...और पढ़ें

    श्रद्धा कपूर इन लग्जरी कारों की हैं मालकिन/ फोटो- Instagram

    श्रद्धा कपूर इन लग्जरी कारों की हैं मालकिन/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की सादगी उनके फैंस को खूब पसंद आती है। 'स्त्री' एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर सबसे पॉपुलर बॉलीवुड अभिनेत्रियों में से एक हैं। फैंस के साथ कमेंट सेक्शन में जाकर जिस तरह से वह बातचीत करती हैं, वह लोगों का दिल जीत लेता है।

    श्रद्धा कपूर भले ही देखने में कितनी भी सिंपल क्यों न लगें, लेकिन उनके शौक बिल्कुल भी सादे नहीं हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि उनके गैराज में अलग-अलग कीमत की कई लग्जरी कारें खड़ी हैं। अगर आपने उनकी गाड़ियों का कलेक्शन और उनकी कीमत के बारे में जान लिया, तो आपका भी मुंह खुला का खुला रह जाएगा।

    श्रद्धा कपूर के पास हैं ये लग्जरी कारें

    यह तो हम सभी जानते हैं कि श्रद्धा कपूर ने साल 2023 में दशहरे के मौके पर अपनी सबसे महंगी कार 'लैंबॉर्गिनी हुराकान टेक्निका' (Lamborghini Huracan Tecnica) खरीदी थी, जिसे वह अक्सर खुद ही ड्राइव करते हुए दिखाई देती हैं।

    यह भी पढ़ें- Shraddha Kapoor इस साल बनेंगी दुल्हन; राहुल मोदी संग लेंगी सात फेरे? एक्ट्रेस की मौसी ने बताई सच्चाई

    श्रद्धा कपूर कार

    इंस्टाग्राम पेज 'वूम्पला' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस कार के अलावा भी श्रद्धा कपूर के पास कई शानदार गाड़ियां हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है। नीचें देखें उनके कार कलेक्शन की पूरी लिस्ट:

    • लैंबॉर्गिनी हुराकान टेक्निका: 4.04 करोड़ रुपये
    • लेक्सस LM 350h: 2.15 करोड़ रुपये
    • बीएमडब्ल्यू (BMW): 1.79 करोड़ रुपये
    • ऑडी Q7: 86.3 लाख रुपये
    • मर्सिडीज-बेंज ML 250 CDI: 56 लाख रुपये
    • टोयोटा फॉर्च्यूनर: 34.2 लाख रुपये
    • मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा: 8.26 लाख रुपये
    • मारुति सुजुकी स्विफ्ट: 5.79 लाख रुपये

    श्रद्धा ने 2025 में खरीदी थी यह कार 

    लैंबॉर्गिनी हुराकान टेक्निका भले ही श्रद्धा की सबसे महंगी कार है, लेकिन इसके बाद उन्होंने साल 2025 में 'लेक्सस LM 350h' भी खरीदी थी। रिपोर्ट्स की मानें तो, जब श्रद्धा कपूर अपने जिम या किसी लोकल सैलून में जाती हैं, तो वह महंगी गाड़ियों के बजाय अपनी 'मारुति सुजुकी स्विफ्ट' का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं।

    खबरें और भी

    कितनी है श्रद्धा कपूर की नेटवर्थ? 

    'मिस मालिनी' की रिपोर्ट की मानें तो, श्रद्धा कपूर की कुल नेटवर्थ 140 करोड़ रुपये के आसपास है। वह सालाना 25 से 30 करोड़ रुपये तक कमाती हैं, जिसमें उनकी फिल्मों की फीस, विज्ञापन  और बिजनेस इन्वेस्टमेंट्स शामिल हैं। वह अपनी एक फिल्म के लिए तकरीबन 8 से 17 करोड़ रुपये के बीच में चार्ज करती हैं।

    shraddhakapoor_1767362223_3801232295223369432_296102572

    इसके अलावा, मुंबई के जुहू स्थित अपने फ्लैट्स से उन्हें हर महीने लगभग 6 लाख रुपये का किराया आता है। एक मशहूर ज्वेलरी ब्रांड में श्रद्धा कपूर की 21% हिस्सेदारी है और वह इसकी को-फाउंडर भी हैं। श्रद्धा ने एक ब्यूटी ब्रांड में भी निवेश किया है, जिसका वह फेस हैं। बात करें ब्रांड एंडोर्समेंट की, तो वह इसके लिए 1 से 2 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस चार्ज करती हैं।

    यह भी पढ़ें- Shraddha Kapoor को फिल्म में कास्ट करने के लिए डायरेक्टर को मिलीं गालियां, पहला लुक आते ही बदल गई थी सबकी राय