Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shraddha Kapoor ने अपने रिलेशनशिप पर लगाई मुहर ! लेटेस्ट पोस्ट में दिखाई ब्वॉयफ्रेंड के नाम की एक झलक

    Updated: Mon, 25 Mar 2024 08:54 AM (IST)

    श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) यूं तो अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं लेकिन इन दिनों एक्ट्रेस पर्सनल लाइफ भी सामने आ रही है। कहा जा ...और पढ़ें

    श्रद्धा कपूर का नया पोस्ट (Photo Credit Instagram)
    श्रद्धा कपूर का नया पोस्ट (Photo Credit Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'स्त्री 2' को लेकर चर्चा में हैं। एक बार फिर अभिनेत्री राजकुमार राव के साथ पर्दे पर नजर आएंगी। श्रद्धा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर पिछले एक महीने से सुर्खियों में हैं। कहा जा  रहा है कि  एक्ट्रेस की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी है और ये 'तू झूठी मैं मक्कार' के राइटर राहुल मोदी (Rahul Mody) हैं।

    दोनों का नाम पहली बार तब सामने आया था, जब दोनों को जामनगर में एक साथ देखा गया था। इसके बाद से लगातार ये कपल चर्चा में बना हुआ है। इतना ही नहीं रविवार 24 मार्च को  श्रद्धा ने कुछ ऐसा किया कि फैंस को पक्का यकीन हो गया है कि वह राहुल मोदी डेट कर रही हैं।

    यह भी पढ़ें- Shraddha Kapoor: भूख से परेशान श्रद्धा कपूर ने पैपराजी से मांगा पिज्जा, वायरल हुआ एक्ट्रेस का वीडियो

    श्रद्धा कपूर ने किया रिलेशन कंफर्म ?

    श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) का 'तू झूठी मैं मक्कार' के राइटर राहुल मोदी के साथ उनका नाम पिछले काफी वक्त से जुड़ तो रहा था, लेकिन इस रूमर्ड कपल ने कुछ कंफर्म नहीं किया था। इसी बीच रविवार को श्रद्धा कपूर ने अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसे देखकर लग रहा है कि अभिनेत्री कंफर्म करना चाह रही हैं।

    इन तस्वीरों में श्रद्धा आराम से बैड पर लेटी हुई हैं। हर एक फोटो में वह अलग अलग एक्सप्रेशन देते हुए नजर आ रही हैं और गले में पहने 'R' अक्षर के पेंडेंट को पूरा-पूरा फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, जिसने लोगों का पूरा-पूरा ध्यान खींच लिया। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, "कुछ नहीं, श्रृंडे है तो कुछ नहीं कर रही। 

    खबरें और भी

    यूजर्स ने पूछा कौन है R

    एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर अब फैंस कमेंट कर रहे हैं। एक ने एक्ट्रेस से पूछा-  "ये "आर" नाम का लॉकेट का क्या रहस्य है जीजी। दूसरे ने फैन ने लिखा, "राहुल मोदी ही इसकी वजह हैं। तीसरे फैन ने लिखा-  "आर फॉर रिचर्ड" जिस पर श्रद्धा ने प्रतिक्रिया दी- "ओह, लेकिन नहीं हंसते हुए इमोजी। 

    'तू झूठी मैं मक्कार' के सेट पर हुई थी मुलाकात

    श्रद्धा और राहुल के बीच प्यार का फूल फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के सेट खिला था। एक तरफ जहां श्रद्धा फिल्म की हीरोइन थी तो वहीं राहुल इसके राइटर थे। यहीं से दोनों की नजदीकियां बढ़ी थी।

    अनंत और राधिका के फंक्शन में आए थे नजर

    मार्च के शुरुआत में दोनों को पहली बार अनंत अंबानी और राधिका की प्री वेडिंग फंक्शन में जामनगर में स्पॉर्ट किया था।

    यह भी पढ़ें- Stree 2: 'स्त्री' के साथ 'भेड़िया' का भी राजकुमार राव को करना होगा सामना, श्रद्धा की मूवी में इस एक्टर की एंट्री