Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stree 2 Teaser Date: सोच समझकर खोलिएगा अपना दरवाजा, इस तारीख को मुंज्या के साथ 'स्त्री' देगी दस्तक

    Updated: Mon, 10 Jun 2024 11:43 PM (IST)

    Shraddha Kapoor और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री-2 का फैंस को एक लंबे समय से इंतजार है। भेड़िया में एक झलक दिखाने के बाद मेकर्स ने इसे लेकर कोई अपडेट नह ...और पढ़ें

    इस दिन रिलीज होगा 'स्त्री 2' का टीजर / फोटो- Twitter
    इस दिन रिलीज होगा 'स्त्री 2' का टीजर / फोटो- Twitter

    HighLights

    1. इस दिन रिलीज होगा श्रद्धा कपूर की 'स्त्री-2' का टीजर
    2. 'मुंज्या' के साथ इस बार आएगी 'स्त्री'
    3. स्त्री 2 के टीजर पर मेकर्स ने शेयर किया बड़ा अपडेट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री' ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था। श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी स्टारर 'स्त्री' को दर्शकों का बहुत प्यार मिला। इस फिल्म को मिली सफलता के बाद दिनेश विजन ने 'हॉरर कॉमेडी' का एक पूरा यूनिवर्स ही बना दिया है।

    बीते साल जब स्त्री 2 (Stree 2)की घोषणा हुई थी, तब से ही फैंस इस फिल्म के टीजर और ट्रेलर का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    श्रद्धा कपूर की फिल्म को सिनेमाघरों में आने में थोड़ा समय बाकी है, लेकिन इस बीच ही स्त्री 2 के टीजर को लेकर मेकर्स ने एक बड़ा अपडेट दिया है। इस बार स्त्री को आपके दरवाजों तक कोई और नहीं, बल्कि मुंज्या पहुंचाएगा।

    कब रिलीज होगा स्त्री 2 का टीजर?

    हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स क्रिएट करने वाले दिनेश विजन की 'भेड़िया' में स्त्री 2 की एक झलक दर्शकों को देखने को मिली थी, तो वहीं 'मुंज्या' में भी वरुण धवन नजर आए थे। अब स्त्री और मुंज्या भी इस शुक्रवार को एक साथ आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Stree 2: पहले से भी शानदार होगी श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2', 'जना' बनकर अभिषेक बनर्जी फिर बढ़ाएंगे कॉमेडी का डोज

    मैडडॉक फिल्म्स ने हाल ही में 'मुंज्या' की बॉक्स ऑफिस सफलता के बीच स्त्री 2 के टीजर की घोषणा कर दी है, जो 14 तारीख को रिलीज हो रहा है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "ओह फ्राइडे जल्दी आना, क्योंकि मुंज्या और स्त्री दोनों इंतजार कर रहे हैं। मुंज्या के साथ इस फ्राइडे स्त्री 2 का टीजर देखिये"।

    खबरें और भी

    अगस्त में इस तारीख को थिएटर में आएगी 'स्त्री'

    स्त्री 2 की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म अल्लू अर्जुन 'पुष्पा: द रूल' के रिलीज के 15 दिन बाद यानी कि 30 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    इस मूवी में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना नजर आएंगे। इसके अलावा वरुण धवन और तमन्ना भाटिया भी 'स्त्री 2' में स्पेशल अपीरियंस करने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें: Stree 2: 'वीएफएक्स में समय...', Abhishek Banerjee ने शेयर किया फिल्म 'स्त्री 2' से जुड़ा बड़ा अपडेट