Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stree 2: 'वीएफएक्स में समय...', Abhishek Banerjee ने शेयर किया फिल्म 'स्त्री 2' से जुड़ा बड़ा अपडेट

    Updated: Sat, 13 Apr 2024 03:45 PM (IST)

    Stree फिल्म के बाद अब फैंस इसके दूसरे पार्ट स्त्री 2 का इंतजार कर रहे हैं। यह मूवी काफी समय से लाइमलाइट में है। ऐसे में कभी पंकज त्रिपाठी तो कभी कोई औ ...और पढ़ें

    स्त्री 2 को लेकर अपडेट (Photo Credit: Instagram)
    स्त्री 2 को लेकर अपडेट (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. स्त्री 2 को लेकर आया बड़ा अपडेट
    2. पहले पार्ट से दोगुना होगा मजा
    3. कब रिलीज होगी स्त्री 2?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2018 में रिलीज हुई श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' ऑडियंस को काफी पसंद आई थी। इस मूवी के बाद से ही लोग अब इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसके सीक्वल को लेकर कई अपडेट सामने आते रहे हैं। अब अभिनेता अभिषेक बनर्जी जिन्होंने पहले पार्ट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, उन्होंने इस फिल्म के सीक्वल को लेकर अपडेट शेयर किया है।

    स्त्री 2 में मजा होगा दोगुना

    हाल ही में, अभिषेक बनर्जी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बात करते हुए बताया कि स्त्री 2 पहले से भी बड़ी होने वाली है और इसका मजा दोगुना होने वाला है। सभी कलाकार अपने किरदारों में गहराई से डूबे हुए हैं। मैंने अपारशक्ति खुराना और श्रद्धा के साथ खूब मजा किया। यह एक तरह का रीयूनियन था। मैं अपने को-स्टार्स से कह रहा था कि यह मेरे लिए अधिक पुरानी यादों जैसा था, क्योंकि हम चंदेरी की गलियों में पहुंचे थे।

    यह भी पढ़ें: Stree 2: वरुण धवन ने पूरी की 'स्त्री 2' की शूटिंग? Shraddha Kapoor की फिल्म में निभा सकते हैं ये किरदार

    चल रहा है पोस्ट-प्रोडक्शन का काम

    स्त्री 2 के बारे में जब उनसे सवाल किया गया, तो उन्होंने बताया कि फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। वीएफएक्स में काफी समय लगेगा। फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक एक परफेक्शनिस्ट हैं। वह तब तक फिल्म पर काम करते हैं, जब तक इससे खुश नहीं होते।

    कब रिलीज होगी स्त्री 2

    स्त्री 2 में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के साथ अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी समेत कई स्टार्स दिखाई देने वाले हैं। साथ ही ऐसा बताया जा रहा है कि वरुण धवन और तमन्ना भाटिया भी इस मूवी में कैमियो करते हुए दिखाई दे सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म इसी साल 30 अगस्त को रिलीज हो सकती है। हालांकि, स्त्री 2 की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Stree फिल्म की शूटिंग के दौरान हॉन्टेड किले में हुई थी ऐसी घटना, सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे