Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shraddha Kapoor की होर्डिंग पर युवक ने किया मजेदार कमेंट, एक्ट्रेस का रिएक्शन देख हो जाएंगे हैरान

    By Jagran News NetworkEdited By: Jagran News Network
    Updated: Mon, 11 Nov 2024 05:09 PM (IST)

    स्त्री 2 एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की होर्डिंग नेशनल हाइवे पर अक्सर नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर एक युवक ने एक्ट्रेस की होर्डिंग को देखकर ...और पढ़ें

    श्रद्धा कपूर के होल्डिंग पर युवक ने दिया मजेदार रिएक्शन- Photo Credit Instagram
    श्रद्धा कपूर के होल्डिंग पर युवक ने दिया मजेदार रिएक्शन- Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. यूजर्स के कमेंट पर श्रद्धा कपूर का मजाकिया अंदाज
    2. होर्डिंग वाले वीडियो पर श्रद्धा का रिएक्शन
    3. युवक ने श्रद्धा कपूर के होर्डिंग पर किया था कमेंट

    नई दिल्ली: Shraddha Kapoor Reaction on Reel: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। स्त्री 2 (Stree 2) में उनके किरदार को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। इस बीच श्रद्धा से जुड़े एक वीडियो ने सुर्खियां बटोरी हैं। जिसमें एक युवक एक्ट्रेस की होर्डिंग को देखकर युवाओं को नसीहत देता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, स्त्री 2 एक्ट्रेस ने भी इस पर अपना रिएक्शन शेयर किया है।

    हुआ यूं कि एक शख्स ने इंस्टाग्राम पर रील वीडियो शेयर की। जिसमें वह दोपहिया वाहन पर नजर आ रहा है। वीडियो कैमरा का फ्रेम श्रद्धा कपूर की एक होर्डिंग की तरफ घुमाते हुए उसने मजेदार टिप्पणी की। उसने कहा, “अगर एक्सप्रेसवे पर ऐसे विज्ञापन होंगे तो यार युवा थोड़े खतरे में हैं। ऐसे ऐड नहीं होने चाहिए, ये थोड़े खतरनाक हैं।” 

    श्रद्धा कपूर ने दिया मजेदार रिएक्शन 

    बात विज्ञापन को लेकर करें तो इसमें एक्ट्रेस गुलाबी रंग के डिजाइनर सूट में नजर आ रही हैं। इसके बाद कैमरे की ओर देखते हुए युवक ने ऐसा रिएक्शन दिया कि जैसे वह हैरान हो गया है। श्रद्धा कपूर ने रील को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने पसीना पोंछने और माथा पीटने वाली इमोजी शेयर की। फैंस भी एक्ट्रेस की इस स्टोरी के कमैंट सेक्शन में जमकर कमेंट कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Stree 2 Box Office Report: 73 दिनों तक कायम रहा 'स्त्री' का आतंक, 10 हफ्तों में छाप डाले टोटल इतने नोट

    View this post on Instagram

    A post shared by Sid Sharma (@simplysid08)

    स्त्री 2 के बाद एक्ट्रेस की बढ़ी फैन फॉलोइंग

    कार्तिक आर्यन, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी स्टारर ‘स्त्री 2’ फिल्म की सफलता से सेलेब्स की लोकप्रियता में इजाफा हुआ है। एक्ट्रेस श्रद्धा की बात करें तो उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अब वह विराट कोहली के बाद इंस्टाग्राम पर फॉलो की जाने वाली भारत की दूसरी सेलेब्स बन गई हैं। दरअसल, एक्ट्रेस को 94.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

    खबरें और भी

    श्रद्धा कपूर का वर्कफ्रंट

    स्त्री 2 के बाद एक्ट्रेस ने अभी तक अपनी अपकमिंग फिल्म की अधिकारिक घोषणा नहीं की है। फिलहाल वह इस फिल्म की सफलता को एंजॉय कर रही हैं और फैंस के साथ सोशल मीडिया पर जमकर हंसी-मजाक करती नजर आ रही हैं।

    यह भी पढ़ें- Pushpa 2 में हुई Shraddha Kapoor की एंट्री, अल्लू अर्जुन की फिल्म में निभाएंगी ये मुख्य किरदार?