यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Stree 2 Box Office Report: 73 दिनों तक कायम रहा 'स्त्री' का आतंक, 10 हफ्तों में छाप डाले टोटल इतने नोट
Stree 2 Box Office Collection हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद अब अंतिम पड़ाव की दहलीज पर खड़ी है। रिलीज के 73 द ...और पढ़ें

HighLights
- स्त्री 2 का सफर समाप्त होने की कगार
- बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई की रिपोर्ट
- सिनेमाघरों में हॉरर कॉमेडी का चला जादू
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Stree 2 Total Box Office Collection: अगस्त के महीने में हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई करने वाली श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की इस फिल्म का सिनेमाघरों से अलविदा कहने का समय हो गया है। करीब दो महीने से ज्यादा वक्त में स्त्री 2 ने धमाकेदार कलेक्शन कर हर किसी हो हैरान किया है।
इस बीच स्त्री 2 के 73वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए, जो ये बताने के लिए काफी है कि बॉक्स ऑफिस पर इस हॉरर कॉमेडी का आखिरी दांव असरदार रहा है। आइए एक नजर फिल्म के टोटल बिजनेस पर डालते हैं।
स्त्री 2 की टोटल कमाई हुई इतनी
बॉक्स ऑफिस पर अपने धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर निर्देशक अमर कौशिक और निर्माता दिनेश विजान की इस मूवी ने बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक की कई बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को धराशायी किया है। जिसकी बदौलत स्त्री 2 हिंदी सिनेमा के इतिहास की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी।
ये भी पढ़ें- Shraddha Kapoor बनना चाहती हैं हाफ गर्लफ्रेंड या चाहिए शराबी ब्वॉयफ्रेंड? एक्ट्रेस ने रोमांटिक लाइफ पर कही ये बात

फोटो क्रेडिट-X
ऐसे में गौर करें इस मूवी के 73वें दिन के कलेक्शन की तरफ तो बॉलीवुड मूवी रिव्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने 11वें शुक्रवार को अनुमानित 10 लाख रुपये कमाए हैं। जो इतने समय के बाद कमाई का ठीक-ठीक आंकड़ा माना जा रहा है।
खबरें और भी
स्त्री 2 की हफ्ते दर हफ्ते टोटल इनकम रिपोर्ट
| वीक | कलेक्शन |
| पहला हफ्ता | 307.80 करोड़ |
| दूसरा हफ्ता | 145.80 करोड़ |
| तीसरा हफ्ता | 72.83 करोड़ |
| चौथा हफ्ता | 37.75 करोड़ |
| पांचवा हफ्ता | 25.72 करोड़ |
| छठा हफ्ता | 19.72 करोड़ |
| सातवां हफ्ता | 11.64 करोड़ |
| आठवां हफ्ता | 5.01 करोड़ |
| नौवां हफ्ता | 75 लाख |
| 10वां हफ्ता | 45 लाख |
| कुल | 628 करोड़ |
.jpg)
फोटो क्रेडिट- तरण आदर्श/X
इस तरह से 10 हफ्तों से ज्यादा लंबे सफर के बाद 628 करोड़ के आस-पास जाकर स्त्री 2 की कमाई का सिलसिला बॉक्स ऑफिस पर समाप्त होने की कगार पर आ गया है।
ओटीटी पर भी खूब धूम मचा रही है स्त्री 2
सिनेमाघरों के अलावा स्त्री 2 को मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो भी पर भी काफी समय पहले ही रिलीज किया कर दिया गया है। आलम ये है कि जिस तरह से बड़े पर्दे पर इस मूवी को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था। ठीक उसी तरह ओटीटी पर भी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म जमकर धूम मचा रही है।