यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shraddha Kapoor: लग्जरी गाड़ी छोड़ ऑटो रिक्शा में घूमती दिखीं श्रद्धा कपूर, वायरल हुआ ये वीडियो
Shraddha Kapoor श्रद्धा कपूर की सोशल मीडिया पर अच्छी संख्या में फैन फॉलोइंग है। लोग उनकी फिल्में तो देखना पसंद करते ही हैं साथ ही एक्ट्रेस की नटखट और ...और पढ़ें

HighLights
- श्रद्धा कपूर ने की ऑटो से सवारी
- हाल ही में रिलीज हुई थी श्रद्धा की 'तू झूठी मैं मक्कार'
- श्रद्धा कपूर का नया वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली, जेएनएन। श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। 2010 में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। तब से लेकर अब तक एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में अभिनय के अपने हुनर को साबित किया है। फेमस फिल्म स्टार होने के साथ-साथ श्रद्धा कपूर फेमस सोशल मीडिया सेलिब्रिटी भी हैं। वह अक्सर अपने सादगी भरे भाव के लिए सुर्खियां बटोरती हैं। इसकी एक बानगी हाल ही में देखी गई।
ऑटो की सवारी करते दिखीं श्रद्धा
शक्ति कपूर की बेटी होने और खुद भी फिल्मों से ढेर सारा पैसा कमाने वाली श्रद्धा कपूर के पास किसी चीज की कमी नहीं है। उनके पास लग्जरी गाड़ी है। मगर इतना सब कुछ होने के बाद भी एक्ट्रेस ने आम लोगों की तरह ऑटो रिक्शा से निकलना सही समझा। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें उन्हें ऑटो से कहीं जाते हुए देखा जा सकता है।

फैंस को पसंद आया श्रद्धा का अंदाज
इसके पहले भी श्रद्धा का ऑटो की सवारी करते वीडियो सामने आया था। वह शानदार सेडान के बजाय ऑटो से जिम जाते और आते देखी गईं। श्रद्धा कपूर ने लगातार चीजों को वास्तविक रखकर दर्शकों और फॉलोअर्स का दिल जीता है, और वह उन कुछ सुपरस्टार्स में से एक हैं, जो हमेशा विनम्र और जमीन से जुड़ी रही है।

वीडियो में जब उनसे पूछा गया कि वह कार क्यों नहीं लाईं, तो उन्होंने जवाब दिया कि कारें अच्छी हैं, लेकिन ऑटो की सवारी से बेहतर कुछ नहीं है। फैंस को श्रद्धा का यह अंदाज काफी पसंद आया है।
श्रद्धा कपूर वर्कफ्रंट
इसी साल मार्च में श्रद्धा की फिल्म ''तू झूठी मैं मक्कार' रिलीज हुई। यह उनकी रणबीर कपूर (Ranbir Kapopr) के साथ पहली फिल्म थी। लव रंजन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता मिली है। एक्ट्रेस की अगली मूवी 'स्त्री 2' है। इस फिल्म में उनके को-स्टार राजकमार राव होंगे, जिन्होंने उनके साथ फिल्म के पहले पार्ट में भी काम किया था।